किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम

अगर आपको ब्लॉक कर दिया है तो भी आप उस यूजर को एक तरकीब के साथ मैसेज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 07:55 IST
ख़ास बातें
  • यूपीआई ऐप किसी को पैसे भेजने के अलावा मैसेज करने की सुविधा भी देते हैं।
  • Google Pay पर पैसा ट्रांसफर करने के अलावा मैसेज भी भेजा जा सकता है।
  • ब्लॉक होने के बाद आप किसी यूपीआई ऐप के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

ऑनलाइन कई तरीकों से संपर्क किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/freestocks

सोशल मीडिया पर अगर कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसे कोई खास व्यक्ति मैसेज या कॉल करे तो वो उसे बहुत ही आसानी के साथ कुछ स्टेप्स फॉलो करके ब्लॉक कर सकता है। यूजर्स की सुरक्षा और उनकी प्राइवेसी के चलते सोशल मीडिया कंपनियां किसी यूजर को ब्लॉक करने का फीचर प्रदान करती हैं, जिसके बाद वो यूजर उन्हें उस सोशल मीडिया ऐप पर मैसेज या कॉल के जरिए संपर्क नहीं कर पाएगा। अगर आपके किसी मित्र, परिवार के सदस्य या साथी ने आपको सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया है और आप फिर भी उनसे संपर्क करना चाहते हैं, उन्हें मैसेज करना चाहते हैं तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका भी एक अन्य तरीका मौजूद है। जी हां अगर आप ब्लॉक होने के बाद भी उस व्यक्ति को मैसेज करने के सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम आने वाला है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर आपको फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, वॉट्सऐप और एक्स आदि ऐप से किसी व्यक्ति द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है तो आप उन्हें किसी यूपीआई ऐप के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

ब्लॉक होने के बाद भी कैसे करें मैसेज

आपको सबसे पहले आपना मोबाइल फोन लेना है और उसमें किसी भी यूपीआई ऐप जैसे कि Google Pay आदि को खोलना है।

Advertisement


फिर उसके बाद आपको ऊपर दिए गए सर्च बार में जाकर उस व्यक्ति को सर्च करना है, जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं।


उस व्यक्ति का नाम या नंबर दर्ज करने के बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है।
फिर उस व्यक्ति की प्रोफाइल खुल कर स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगी।

Advertisement


अब आपको Pay और उसके बगल में मैसेज भेजने का विकल्प नजर आएगा।
फिर आपको मैसेज आइकन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है और सेंड ए मैसेज की जगह पर अपना मैसेज टाइप करना है और सेंड करना है।
इससे क्या होगा कि आप उस व्यक्ति को भी मैसेज कर पाएंगे, जिन्होंने आपको हर सोशल मीडिया ऐप से ब्लॉक कर दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.