कौन कर रहा है आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल, ऐसे जानें

ऐप्स इंटरनेट से कनेक्ट होकर आपके फोन में काम करते हैं और कई ऐप्स फोन में डाटा का उपयोग करते हैं

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 10:49 IST
ख़ास बातें
  • आपके फोन में मौजूद कुछ ऐप्स आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • कई ऐप्स फोन में मौजूद डाटा का उपयोग करते हैं।
  • फोन की सेटिंग्स में डिवाइस को कंट्रोल करने वाले ऐप्स की जानकारी मिलेगी।

फोन पर आपका कंट्रोल होना बहुत जरूरी है।

Photo Credit: Unsplash/Smartphone Control

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में हर कार्य के लिए अलग-अलग ऐप्स आ गए हैं, जिनकी बदौलत शॉपिंग, सोशल मीडिया, बैंकिंग, टैक्सी बुकिंग, ग्रॉसरी का सामान खरीदना, डॉक्टर से परामर्श के लिए बुकिंग करना, सवालों के जबाव पाने से लेकर रोजमर्रा के कार्यों को करना काफी आसान हो गया है। अधिकतर ऐप्स इंटरनेट से कनेक्ट होकर आपके फोन में काम करते हैं और कई ऐप्स फोन में डाटा का उपयोग करते हैं। फोन में आज के समय में निजी डाटा जैसे कि फोटो, वीडियो और बैंक संबंधित जानकारी भी होती है। ऐसे में यह खतरा भी रहता है कि आपका निजी डाटा किसी गलत हाथों में न चला जाए, जिससे पहचान की चोरी के साथ-साथ पैसों की चोरी भी हो सकती है।

आपके फोन में मौजूद कुछ ऐप्स आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं और अगर आपको पता न हो तो शायद कर भी रहे होंगे। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके डिवाइस का कंट्रोल किसके हाथों में है। अगर आपको भी यह जानना है कि आपके फोन में मौजूद कौन सा ऐप आपके डिवाइस को कंट्रोल कर रहा हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। आइए जानते हैं कि आपके फोन में मौजूद कौन सा ऐप आपके डिवाइस को कंट्रोल कर रहा है।

Advertisement

कैसे चेक करें आपका फोन कंट्रोल हो रहा है या नहीं?

  • अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपको फोन को किसी दूसरे व्यक्ति या सिस्टम द्वारा कंट्रोल किया जा रहा है या नहीं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में सेटिंग्स ऐप को खोलना है।
  • अपने फोन में सेटिंग्स ऐप पर जाने के बाद आपको सबसे ऊपर सर्च बार में जाना है और वहां पर Device Admin App टाइप करना है और उसके बाद सर्च करना है।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर Device Admin App का विकल्प खुल कर सामने आएगा। जहां पर आपको यह पता चलेगा कि कौन सा ऐप आपके डिवाइस को कंट्रोल कर रहा है। अगर कोई ऐप कंट्रोल नहीं कर रहा है होगा तो कोई भी ऐप नहीं आएगा।
  • अगर आपको अपने फोन में कोई ऐप कंट्रोल करता हुआ नजर आता है तो Device Admin App में आप उस ऐप को टॉगल ऑफ करके अपने डिवाइस को कंट्रोल होने से रोक सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone Control, How to, Tech Guide, Tech Tips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.