फोन चोरी हो जाने पर ऐसे करें बैंक डीटेल्स और मोबाइल वॉलेट की सुरक्षा

अधिक से अधिक लोग आजकल डिजिटल भुगतान कर रहे हैं और अलग अलग ऐप्स का प्रयोग करते हैं। स्मार्टफोन चोरों के लिए इन वॉलेट तक पहुंचना इतना मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2022 18:59 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले अपने सिम कार्ड को ब्लॉक कर दें।
  • मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट और मोबाइल वॉलेट को ब्लॉक कर दें।
  • चोरी हुए फोन की पुलिस में शिकायत अवश्य दर्ज करवाएं।

आपके फ़ोन में आपके बैंक खातों के महत्वपूर्ण डीटेल और ऑनलाइन भुगतान विवरण हो सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि चोर इन दिनों आपका मोबाइल फोन हथिया लेने के बाद सिर्फ एक ही चीज की तलाश में रहते हैं? आपकी बैंक डीटेल्स। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग आजकल डिजिटल भुगतान कर रहे हैं और अलग अलग ऐप्स का प्रयोग करते हैं। स्मार्टफोन चोरों के लिए इन वॉलेट तक पहुंचना इतना मुश्किल नहीं है। उदाहरण के लिए ब्राजील के साओ पाउलो में अपराधी कथित तौर पर iPhone हैंडसेट चोरी करने के बाद उन्हें बेचने के लिए नहीं बल्कि इन उपकरणों के मालिकों के बैंक डीटेल्स तक पहुंचने और उनके पैसे चोरी करने के लिए चुरा रहे थे।
इस तरह की घटनाओं के सामने आने के साथ ही सावधान रहना बहुत जरूरी हो जाता है। यदि आपका फोन खो जाता है तो इस स्थिति में आप नीचे दिए गए तरीकों से अपने फोन या उसके डेटा का गलत इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। 
 

Block your SIM card

अपने सिम कार्ड को ब्लॉक कर दें
सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करना है कि फोन खो जाने पर फोन नंबर का दुरुपयोग न हो। सिम कार्ड को ब्लॉक करने का मतलब फोन पर हर उस ऐप को ब्लॉक करना है जिसे OTP के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। आप हमेशा नए सिम कार्ड पर वही पुराना नंबर दोबारा जारी करवा सकते हैं। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन आपकी गोपनीयता और मोबाइल वॉलेट कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।
 

Block access to mobile banking services

मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज को बंद करवा दें
फोन चोर आपके बैंक डिटेल्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं इसलिए बैंक सर्विसेज को उस समय बंद करवा देना बहुत जरूरी है। आपका सिम कार्ड और मोबाइल ऐप साथ-साथ चलते हैं, क्योंकि रजिस्टर्ड नंबर पर OTP के बिना कोई भी ट्रांसफर नहीं हो सकता है। मगर जैसे ही फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो दोनों को ब्लॉक कर देना चाहिए।
 

Deactivate UPI payment

UPI पेमेंट को डीएक्टिवेट करें
जरा सी देरी आपको भारी पड़ सकती है। एक बार जब ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच से आप फोन चोर को वंचित कर देते हैं तो चोर अन्य सुविधा जैसे UPI भुगतान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए इस पर भी तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। इसे जल्द से जल्द निष्क्रिय कर दें।
Advertisement
 

Block all mobile wallets

सभी मोबाइल वॉलेट्स को ब्लॉक कर दें
मोबाइल वॉलेट्स ने जीवन को बेहद आसान बना दिया है। मगर यदि आपका फोन गलत हाथों में पहुंच जाता है तो Google Pay और Paytm जैसे मोबाइल वॉलेट महंगे साबित हो सकते हैं। संबंधित ऐप के हेल्प डेस्क से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि जब तक आप किसी नए डिवाइस पर वॉलेट फिर से सेट नहीं करते हैं, तब तक किसी को एक्सेस नहीं दिया जाए।
 

Go to the police, file a report

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं
Advertisement
एक बार जब आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर लेते हैं तो अधिकारियो को भी आपके चोरी हुए डिवाइस के बारे में रिपोर्ट करना जरूरी होता है। आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं और एफआईआर की एक कॉपी भी उनसे ले लें। यदि आपके फोन का दुरूपयोग होता है या आपके फोन के द्वारा आपका पैसा चोरी हो जाता है तो यह कॉपी आपके लिए सबूत के तौर पर उपयोगी साबित होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: payment app, Mobile Wallet, how to secure bank details

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  2. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.