Gmail में स्पैम ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे करें रिपोर्ट, ये तरीका आएगा काम

अगर आप Gmail उपयोग करते हैं और अनचाहे ईमेल से परेशान हैं तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Gmail गूगल की एक फ्री वेब बेस्ड ईमेल सर्विस है।
  • Gmail ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Gmail फ्री में 15जीबी स्टोरेज प्रदान करता है।

Gmail का दुनिया भर में उपयोग किया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/ Solen Feyissa

अगर आप Gmail उपयोग करते हैं और अनचाहे ईमेल से परेशान हैं तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। Gmail अपने यूजर्स को अनचाहे ईमेल को स्पैम के तौर पर रिपोर्ट करने की सुविधा देता है। आमतौर पर स्पैम ईमेल सिर्फ यूजर्स को परेशान नहीं करते हैं। बल्कि कई बार फिशिंग के मामले भी आते हैं और स्कैम या मैलवेयर का खतरा भी रहता है, जिसमें यूजर्स का डाटा चोरी हो सकता है और उन्हें वित्तीय तौर पर नुकसान भी हो सकता है। स्पैम के तौर पर रिपोर्ट किए गए ईमेल स्पैम फोल्डर में भेज दिए जाते हैं। समय के साथ-साथ ज्यादा स्पैम की रिपोर्ट होती है तो Gmail समान ईमेल को स्पैम में ज्यादा आसानी से पहचान पाता है। आइए जानते हैं कि स्पैम ईमेल से छुटकारा मिल सकता है।

आपको बता दें कि जब आप स्पैम की रिपोर्ट करते हैं या किसी ईमेल को स्पैम फोल्डर में ले जाते हैं तो गूगल को ईमेल की एक कॉपी मिलती है और वह यूजर्स को स्पैम से बचाने में मदद करता है और यूजर्स के साथ गलत नहीं हो पाता है।

Gmail में कैसे करें स्पैम ईमेल की रिपोर्ट:

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर Gmail खोलना है।
  • फिर आपको एक या एक से ज्यादा ईमेल का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको रिपोर्ट स्पैम पर क्लिक करना है।
  • अगर आपने किसी स्पेसिफिक सेंडर से मैसेज रिसिव करने के लिए साइन अप किया है और अब आप उन्हें नहीं चाहते हैं तो अनसब्सक्राइब पर क्लिक कर सकते हैं या वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Advertisement

ईमेल को ब्लॉक या अनसब्सक्राइब कैसे करें:

  • आपको कंप्यूटर पर जीमेल खोलना है।
  • मेन मीनू में बाईं ओर  मोर पर क्लिक करना है और फिर स्पैम पर क्लिक करना है।
  • सबसे ऊपर डिलीट ऑल स्पैम मैसेज नाउ पर क्लिक करना है।

फिर आप उन स्पेसिफिक ईमेल का चयन भी कर सकते हैं जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर डिलीट फोरएवर पर क्लिक करना है। अगर आपने गलती से किसी ईमेल को गलती से स्पैम के तौर पर रिपोर्ट किया है तो आप उसे आसानी से हटा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gmail, Google, How to, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.