फोन में मौजूद किसी फोटो को सेकेंड में ऐसे करें सर्च, ये है आसान तरीका

Google Photos पर जाकर आप आसानी से अपनी फोटो को खोज सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 10:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन आज के समय में किसी छोटे कैमरा से कम काम नहीं करता है।
  • फोन में काफी जरूरी फोटो को सेव किया जाता है।
  • गूगल फोटोज से फोन में मौजूद फोटो को आसानी से मिनटों में सर्च कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Jakob Owens

आज के समय में स्मार्टफोन किसी कैमरा से कम काम नहीं करते हैं। अब ऐसे में स्मार्टफोन में बहुत सारी फोटो भी रहती हैं। अगर अचानक कोई फोटो या वीडियो खोजनी पड़े तो उसमें बहुत समय लग जाता है। वहीं अगर आपको तुरंत किसी फोटो की जरूरत है या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहत रहे हैं तो ऐसे में पूरी गैलरी चेक करनी पड़ जाती है। मगर आप आपको इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने फोन में मौजूद फोटो को आसानी से मिनटों में सर्च कर पाएंगे। आइए फोटो खोजने की इस ट्रिक के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से जानते हैं।

जब भी आपने कोई जरूरी फोटो को फोन के कैमरा से क्लिक की है या कोई स्क्रीन शॉट कैप्चर किया है या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपको कोई फोटो भेजी गई है तो आप इस फोटो को गूगल फोटो में उसके नाम के साथ सेव कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको Google Photos पर जाना है और फिर उस फोटो पर जाना है जो भी आपने हाल ही में क्लिक की है। उस फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको उसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करना है। जब आप नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करेंगे तो फोन की डिस्प्ले पर नए ऑप्शन खुलकर सामने आएंगे।

अब आपको यहां पर Add a caption... पर क्लिक करना है और उस फोटो को कोई नाम दे देना है।

फोटो पर कोई नाम लिखने के बाद उसे स्वाइप करके वापिस जाना है और फोटो ऑटोमैटिक उस नाम के साथ सेव हो जाएगी।

Advertisement

अब आपको गूगल फोटोज में नीचे दाईं ओर जाकर सर्च पर क्लिक करना है।

Advertisement

जब आप सर्च पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद नया विकल्प खुलेगा। यहां पर आपको उस फोटो का नाम टाइप करके सर्च करना है।

Advertisement

इसके बाद आपको फोन की स्क्रीन पर उस नाम के साथ सेव किया गया फोटो सामने आ जाएगा। इस ट्रिक के साथ आपको हर बार पूरी गैलरी को जाकर चेक करने की जरूरत नहीं, बल्कि गूगल फोटोज में जाकर उस फोटो के बारे में खोजने पर विकल्प सामने आएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.