भर गया है Gmail तो एक साथ ढेर सारे ईमेल कैसे करें डिलीट, जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आपका Gmail इनबॉक्स भर गया है और नए ईमेल नहीं आ पा रहे हैं तो इससे कैसे छुटकारा पाएं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में प्रमोशनल ईमेल, न्यूजलेटर्स से ईमेल इनबॉक्स भर जाता है।
  • Gmail यूजर्स को फ्री 15GB स्टोरेज प्रदान करता है।
  • Google स्टोरेज Gmail, Google Drive और Google Photos के बीच शेयर होता है।

Photo Credit: Unsplash/Justin Morgan

अगर आपका Gmail इनबॉक्स भर गया है और नए ईमेल नहीं आ पा रहे हैं तो इससे कैसे छुटकारा पाएं। आज के समय में प्रमोशनल ईमेल, न्यूजलेटर्स, बैंक ट्रांजेक्शन और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के ईमेल आने से इनबॉक्स बहुत जल्दी भर जाता है। वर्तमान में Gmail यूजर्स को फ्री 15GB स्टोरेज प्रदान करता है जो Gmail, Google Drive और Google Photos के बीच शेयर होता है। इसलिए इस दिक्कत को ठीक करने के लिए आपको अपना इनबॉक्स साफ करना होगा। मगर हर एक ईमेल को मैनुअली डिलीट करने में घंटे लग सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि एक साथ ईमेल कैसे डिलीट कर सकते हैं। यहां कुछ सुझाव हैं जिनकी मदद से आप एक साथ ईमेल डिलीट करके अपनी Gmail स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
 


अनसब्सक्राइब टैग वाले सभी ईमेल डिलीट करें


Advertisement
अपने Gmail से सभी मार्केटिंग ईमेल हटाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • वेब ब्राउजर में Gmail खोलें और इनबॉक्स पर क्लिक करें।
  • सर्च बार में अनसब्सक्राइब टाइप करें और एंटर दबाएं।
  • इससे आपको वे सभी मार्केटिंग ईमेल नजर आएंगे जिनमें अनसब्सक्राइब ऑप्शन है। आपको बता दें कि कंपनियों के लिए कानूनी तौर पर अनसब्सक्राइब ऑप्शन देना अनिवार्य है।
  • इन सभी ईमेल को एक साथ हटाने के लिए ईमेल की लिस्ट के ठीक ऊपर और रिफ्रेश बटन के बाईं ओर ऊपरी बाएं कॉर्नर में स्थित छोटे चेकबॉक्स पर क्लिक करें। इससे पहले पेज पर नजर आने वाले सभी ईमेल चुन लिए जाएंगे।
  • आप सिलेक्ट ऑल पर भी क्लिक कर सकते हैं। एक ब्लू नोटिफिकेशन नजर आएगी, जिसमें लिखा होगा सिलेक्ट ऑल कंवर्सेशन देट मैच दिस सर्च।
  • सभी ईमेल का चयन होने के बाद स्क्रीन में सबसे ऊपर दिए गए ट्रैश कैन आइकन पर क्लिक करें। इससे सभी चयनित ईमेल ट्रैश फोल्डर में चले जाएंगे।
  • अगर आप प्रमोशन या सोशल जैसे अन्य टैब से ईमेल हटाना चाहते हैं तो उन टैब पर जाएं और प्रक्रिया दोहराएं।
 
 

किसी खास सेंडर या समय अवधि से ईमेल कैसे डिलीट करें


आप किसी खास सेंडर या किसी तय समय अवधि के अंदर भेजे गए ईमेल डिलीट करने के लिए ऐसा कर सकते हैं:
  • Gmail में लॉग इन करें और सर्च बार में एक सर्च क्वेरी टाइप करें, जैसे कि:
  • किसी खास सेंडर के ईमेल डिलीट करने के लिए: from:sender_email_address
  • किसी खास एड्रेस पर भेजे गए ईमेल डिलीट करने के लिए: to:sender_email_address
  • किसी खास समय अवधि के ईमेल डिलीट करने के लिए: after:2023-11-01 (तारीख को अपनी इच्छा से बदलें)।
  • आप इन क्वेरी को एक साथ जोड़ सकते हैं जैसे कि: from:sender_email_address या to:sender_email_address या after:2023-11-01.
  • अपनी सर्च क्वेरी से मेल खाने वाले सभी ईमेल का चयन करने के लिए ऊपर बाएं कॉर्नर में स्थित चेकबॉक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
  • चयनित ईमेल हटाने के लिए ट्रैश कैन आइकन पर क्लिक करें।

किसी खास सेंडर के ईमेल डिलीट कर सकते हैं?

हां आप Gmail से किसी खास सेंडर के ईमेल डिलीट कर सकते हैं।

किसी खास समय अवधि से ईमेल डिलीट कर सकते हैं?

हां आप Gmail से किसी समय अवधि से ईमेल डिलीट कर सकते हैं।

Gmail से एक साथ ईमेल कैसे डिलीट करें?

Gmail से एक साथ बल्क ईमेल डिलीट के लिए सर्च बार में अनसब्सक्राइब टाइप करना है। फिर मार्केटिंग ईमेल नजर आएंगे जिनमें अनसब्सक्राइब ऑप्शन है। इन सभी ईमेल को एक साथ हटाने के लिए ईमेल की लिस्ट के ठीक ऊपर और रिफ्रेश बटन के बाईं ओर ऊपरी बाएं कॉर्नर में स्थित छोटे चेकबॉक्स पर क्लिक करें। आप सिलेक्ट ऑल पर भी क्लिक कर सकते हैं। एक ब्लू नोटिफिकेशन नजर आएगी, जिसमें लिखा होगा सिलेक्ट ऑल कंवर्सेशन देट मैच दिस सर्च। सभी ईमेल का चयन होने के बाद स्क्रीन में सबसे ऊपर दिए गए ट्रैश कैन आइकन पर क्लिक करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.