iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आप एक से ज्यादा फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप दोनों को वॉट्सऐप पर रजिस्टर्ड करना चाहते हैं तो अब यह मुमकिन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • ड्यूल सिम और eSIM सपोर्ट की वजह से कई नंबर मैनेज करना आसान है।
  • iPhone पर दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट उपयोग किए जा सकते हैं।
  • WhatsApp आधिकारिक तौर पर एक iPhone पर ड्यूल अकाउंट का सपोर्ट करता है।

वॉट्सऐप एक फोन पर दो अकाउंट चलाने की सुविधा देता है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

अगर आप एक से ज्यादा फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप दोनों को वॉट्सऐप पर रजिस्टर्ड करना चाहते हैं तो अब यह मुमकिन है। ड्यूल सिम और eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स की वजह से कई नंबर मैनेज करना आसान है। हालांकि, iPhone पर दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाना काफी मुश्किल रहा है। खास बात यह है कि अब यह आसानी से किया जा सकता है। WhatsApp आधिकारिक तौर पर एक iPhone पर ड्यूल अकाउंट का सपोर्ट करता है। अगर आप काम और पर्सनल बातचीत के लिए अलग-अलग नंबर उपयोग करते हैं तो आज हम iPhone पर दूसरा WhatsApp अकाउंट सेट अप करने के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा WhatsApp अकाउंट:

  • सबसे पहले आपको अपने iPhone पर WhatsApp खोलना है और नीचे दिए गए नेविगेशन बार से सेटिंग्स पर टैप करना है।
  • अपने प्रोफाइल नाम के बगल में मौजूद प्लस (+) आइकन पर टैप करना है और ऐड अकाउंट का चयन करना है।
  • वॉट्सऐप की टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए एग्री एंड कंटीन्यू पर टैप करना है।
  • अब अपने देश का चयन करना है और वो फोन नंबर डालना है, जिसका इस्तेमाल आप दूसरे अकाउंट के लिए करना चाहते हैं।
  • कंटीन्यू पर टैप करना है और एसएमएस या फोन कॉल से प्राप्त हुए 6 डिजिट वाले कोड का उपयोग करके अकाउंट को वेरिफाई करना है।
  • अपना नाम दर्ज करना है और नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • अगर आप चाहते हैं तो प्रोफाइल पिक्चर और अबाउट में जानकारी ऐड कर सकते हैं।
  • सेटअप प्रोसेस पूरा करना है और वॉट्सऐप के अकाउंट रजिस्टर करने का इंतजार करना है।
  • वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने पर आईफोन में दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट जुड़ जाएगा और जरूरत पड़ने पर आप सेटिंग्स मीनू से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
  • अगर ऐड अकाउंट का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो यूजर्स को यह सुनिश्चित करना है कि वो आईओएस के लिए वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने पर iPhone में दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट जुड़ जाएगा और जरूरत पड़ने पर आप सेटिंग्स मीनू से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
WhatsApp का कहना है कि अगर ऐड अकाउंट का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो यूजर्स को यह पक्का करना चाहिए कि वे आईओएस के लिए वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन का उपयोग कर रहे हैं।
अगर आप किसी खास डिवाइस पर सेकेंडरी अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप पूरे WhatsApp अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट किए बिना उसे हटा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.