फोन में जल्दी इंटरनेट खत्म होने से हैं परेशान तो अभी करें ये काम, नहीं खत्म होगा डाटा

आज हम आपको यहां पर उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपने डाटा के इस्तेमाल को ट्रैक कर पाएंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपने डाटा के इस्तेमाल को ट्रैक कर पाएंगे।
  • ऐस आप बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को डाटा इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं।
  • फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत इंटरनेट स्पीड बहुत कम हो जाती है।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपने डाटा के इस्तेमाल को ट्रैक कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash

टेलीकॉम ऑपरेटर्स इस समय अनलिमिटेड डाटा प्लान की पेशकश कर रहे हैं, हालांकि इसमें भी कुछ शर्ते होती हैं। देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) कई ऐसे प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं, जिनमें यूजर्स को पूरा दिन इस्तेमाल करने के लिए काफी डाटा मिलता है। इसके अलावा कई ऐसे पोस्टपेड प्लान भी मौजूद हैं, जिनमें उचित डाटा ऑफर किया जाता है। मगर इसमें एक लिमिट होती है और उस लिमिट के बाद सर्विस प्रोवाइडर की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत इंटरनेट स्पीड बहुत कम हो जाती है। अब स्लो स्पीड के इंटरनेट से स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना काफी ज्यादा परेशान करता है।
 

क्या समय से पहले खत्म होता है इंटरनेट?


देश में वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो जैसी कंपनियां डेली डाटा लिमिट के साथ कई प्लान पेश करती हैं, जिनमें अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है, लेकिन वह भी खत्म होता है। मगर आपको इसके लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको यहां पर उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपने डाटा के इस्तेमाल को ट्रैक कर पाएंगे। इसके साथ ही आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर द्वारा पेश किए गए रिचार्ज प्लान्स पर भी नजर डाल सकते हैं।
 

कैसे करें डाटा इस्तेमाल को ट्रैक:


आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डाटा खर्च करने की लिमिट को सेट करना है, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
Advertisement
सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है, उसके बाद नेटवर्क/सिम/इंटरनेट सर्च करना है। अपनी पसंद के सब मीनू पर जल्दी से पहुंचने के लिए आप सेटिंग मीनू में डाटा या डाटा सेवर भी टाइप कर सकते हैं।
इंटरनेट के अंतर्गत सर्विस प्रोवाइडर के नाम के आगे सेटिंग आइकन पर टैप कीजिए।
नीचे स्क्रॉल कीजिए और डाटा वार्निंग और लिमिट का चयन कीजिए।
Advertisement
मोबाइल डाटा यूसेज साइकल पर टैप कीजिए और आप अपने डाटा यूज साइकल की तय कर पाएंगे।
डाटा लिमिट दर्ज करने के लिए सेट डाटा लिमिट ऑप्शन पर टैप कीजिए।

डाटा सेवर मोड कैसे करें इस्तेमाल


इस तरीके से आप बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को डाटा इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं। आप मैनुअली चयन कर सकते हैं कि आपको कौन सी ऐप्स रोक लगानी है और किस पर डाटा सेवर मोड ऑन होने पर भी डाटा इस्तेमाल की अनुमित देनी है।
Advertisement
इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना है और नेटवर्क/सिम/इंटरनेट सर्च करना है।
अब डाटा सेवर सर्च करना है और इसे टोगल करके ऑन करना है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Data Usage, How to Control Data Usage, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.