भारतीय रेलवे के UTS ऐप से लोकल ट्रेन टिकट कैसे करें कैंसल, ऐसे मिलेगा रिफंड

यूटीएस ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 19:59 IST
ख़ास बातें
  • UTS ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं।
  • पेपरलेस ऑप्शन में यूजर्स ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं।
  • पेपर टिकट के लिए UTS ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

UTS ऐप से लोकल टिकट बुक किए जा सकते हैं।

Photo Credit: Pexols/shejoe sam

भारतीय रेलवे ने 2014 में अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप पेश किया था। यह ऐप यूजर्स को सबअर्बन और स्पेसिफाइडट नॉन-सबअर्बन ट्रेन के लिए टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। 200 किमी से ज्यादा नॉन-सबअर्बन स्टेशन टिकट तीन दिन पहले तक खरीदे जा सकते हैं। UTS वेबसाइट के अनुसार, 200 किमी तक के सबअर्बन टिकट सिर्फ यात्रा के दिन ही जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा रेल मंत्रालय ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके यूटीएस पर टिकट खरीदने के लिए सभी सर्विस चार्ज खत्म कर दिए। आइए यहां हम आपको बता रहे हैं कि टिकट कैसे करें कैंसल और कैसे पाएं रिफंड:

14 मार्च, 2018 को रेल मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, "अनारक्षित टिकट सिस्टम (UTS)/पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जर्नी टिकट खरीदने के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर लागू सर्विस चार्ज हटा दिया गया है।" यूटीएस ऐप का इस्तेमाल करके बुक किए गए लोकल ट्रेन टिकट को कैंसल करने के स्टेप्स और उससे संबंधित नियम और गाइडलाइंस इस प्रकार हैं।


Advertisement
UTS के जरिए बुक किए गए ट्रेन टिकट को कैसे करें कैंसल


यूटीएस ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस ऑप्शन में यूजर्स ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं। इसमें प्रिटेंड कॉपी की जरूरत के बिना यात्रा कर सकते हैं। पेपर टिकट के लिए यूजर्स को यूटीएस ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद रेलवे स्टेशन काउंटर या एटीवीएम मशीन पर इसका प्रिंट लेना होगा। 

16 अगस्त, 2024 तक UTS वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के अनुसार, "पेपरलेस मोड में टिकट बुक करने के लिए GPS की जरूरत है। पेपर बेस्ड टिकटों के लिए, GPS का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। पेपरलेस टिकट को कैंसल करने की सुविधा नहीं है। पेपर टिकट को इन तरीके से कैंसल किया जा सकता है: मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए टिकट कैंसल करने की सुविधा सिर्फ तभी दी जाती है जब टिकट कियोस्क पर प्रिंटेड न हो।
Advertisement

यूटीएस वेबसाइट के अनुसार, UTS वेबसाइट पर यह भी साफ किया गया है कि एक बार टिकट कियोस्क पर प्रिंट होने पर और फिर प्रिंटआउट के एक घंटे के अंदर सिर्फ यूटीएस काउंटर पर कैंसलेशन की सुविधा है। "दोनों कैंसलेशन तरीकों में कैंसलेशन के दौरान कोई कैश रिफंड नहीं होगा। क्लर्केज चार्ज की कटौती के बाद कैश रिफंड, अगर कुछ हो तो ऑटोमैटिक तौर पर यूजर्स आर-वॉलेट में टॉप अप कर दी जाएगी या ग्राहक के अकाउंट में वापस कर दी जाएगी" 


Advertisement
UTS ऐप पर ट्रेन टिकट कैसे करें कैंसल, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है: 


स्टेप 1: यूटीएस ऐप पर जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें। फिर कैंसल बटन पर क्लिक करें।
 

स्टेप 2: अब एक नई मोबाइल साइट खुलती है और यह कैंसलेशन के लिए पात्र सभी टिकट दिखाती है। 30 रुपये का एक फ्लैट कैंसलेशन चार्ज है। अगर आपने 30 रुपये से कम की टिकट खरीदे हैं तो वे इस विंडो में नजर नहीं आएंगी। आपको इस विंडो में दिख रहे कैंसलेशन टिकट बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: ऐप कैंसल करने को लेकर कंफर्मेशन मांगेगा। 'कैंसलेशन चार्ज काटने के बाद रिफंड अमाउंट एक छोटे पॉप-अप बॉक्स में नजर आएगा।' यूटीएस ऐप पर बुक किए गए टिकट को कैंसल करने के लिए ओके प्रेस करें।
Advertisement

स्टेप 4: एक नया पॉप-अप मैसेज फ्लैश होगा और यह आपको दिखाएगा कि कैंसलेशन चार्ज काटने के बाद आपको कितना रिफंड मिलेगा।
Advertisement


इच्छुक यूजर्स UTS की वेबसाइट पर टिकट कैंसलेशन अमाउंट और यूटीएस आईडी को भी चेक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.