दिवाली या छठ पर तत्काल टिकट ऐसे करें बुक, मिनटों में होगा आपका काम

अगर आप कंफर्म टिकट को बिना समय गवाए बुक करना चाहते हैं RailOne का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 14:01 IST
ख़ास बातें
  • RailOne सरकारी ऐप के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
  • RailOne ऐप टिकट बुकिंग के लिए IRCTC पर रिडायरेक्ट करता है।
  • RailOne का इंटरफेस काफी यूजर फ्रेंडली है।

Photo Credit: Unsplash/Monojit Dutta

दीवाली और छठ पर अगर आप अपने घर या कहीं और जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो रेल की टिकट लेने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पहले से टिकट बुक करने पर भी टिकट कंफर्म होने में बहुत मुश्किल हो जाती है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद काउंटर्स पर रिजर्वेशन टिकट के लिए अक्सर बहुत लंबी-लंबी कतारे लग जाती हैं। अगर आप लंबी लाइन में लगकर टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो तत्काल टिकट के लिए IRCTC ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब सिर्फ 100 टिकट के लिए हजारों यूजर्स आवेदन करते हैं तो जो तेजी से एक्शन लेगा सिर्फ वही टिकट बुक कर पाएगा। आज हम आपको उन ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप IRCTC  ऐप के मुकाबले में तेजी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जाने हैं।

RailOne सरकारी ऐप

RailOne एक सरकारी ऐप है, जिसके जरिए आप IRCTC से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है, जिसके जरिए काफी आसान और तेजी से टिकट बुक की जा सकती है। IRCTC की वेबसाइट स्टेप बाय स्टेप काम करती है, जिसमें काफी समय लगता है, वहीं यह ऐप काफी तेजी से काम कर सकती है। यहां पर रिजर्वेशन की टिकट बुक करने के साथ आप जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं। वहीं यह ऐप पीएनआर स्टेटस चेक करने से लेकर रेल का अपडेट भी प्रदान करती है।

कंफर्म टिकट पाएं

अगर आप कंफर्म टिकट को बिना समय गवाए बुक करना चाहते हैं इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म Phonepe ऐप पर इंटीग्रेटेड है। जिससे आपको सिर्फ जाने के स्टेशन और पहुंचने के स्टेशन के साथ तारीख का चयन करना होगा और उसके बाद मौजूदा बेस्ट विकल्प आपके सामने आ जाएंगे। यह प्लेटफॉर्म भी आपको रिडायरेक्ट करके IRCTC पर पहुंचा देगा, लेकिन ट्रेन और सीट की उपलब्धता सर्च करने में समय खराब नहीं होगा। आप कुछ पैसे ज्यादा देकर यहां पर कंफर्म टिकट पा सकते हैं। यानी कि आप यहां पर तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे, जिससे आपको टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.