बुजुर्गों को फ्री इलाज, Ayushman Vay Vandana कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

अगर आप 70 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 14:53 IST
ख़ास बातें
  • अगर आप 70 साल या उससे अधिक आयु के नागरिक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
  • भारत में बुजुर्गों 5 लाख रुपये तक फ्री मेडिकल कवरेज पा सकते हैं।
  • आयुष्मान वय वंदना कार्ड भारतीय बुजुर्गों को मेडिकल कवरेज प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Kaboompics.com

अगर आप 70 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल भारत सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एक स्पेशल हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करती है। इसे आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vay Vandana Card) कहा जाता है। यह स्कीम भारतीय बुजुर्गों के लिए फ्री हेल्थ सर्विस प्रदान करती है। आइए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर आपकी उम्र 70 वर्ष या उससे ज्यादा है तो आप हर साल 5 लाख रुपये तक फ्री मेडिकल कवरेज पा सकते हैं। बिना कोई पैसा खर्च किए सरकारी या लिस्टेड प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री इलाज करवा सकते हैं। इस स्कीम में 27 स्पेशियलिटी में 1,961 मेडिकल प्रोसिजर शामिल हैं, जिनमें मेडिकल, टेस्ट, आईसीयू केयर और सर्जरी आदि है।

कौन कर सकता है आवेदन?


Ayushman कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ आपकी आयु 70 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इसके बाद कोई भी व्यक्ति इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह लाभ सभी के लिए है और इसमें आय या सामाजिक-आर्थिक स्थिति मायने नहीं रखती है जो कि वृद्धों को लाभ देने के लिए है।

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन:

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Ayushman ऐप डाउनलोड करना है।
उसके बाद लाभार्थी या ऑपरेटर के तौर पर लॉगिन करना है।
फिर आपको कैप्चा, मोबाइल नंबर और ऑथेंटिकेशन मैथड जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
अब आपको लाभार्थी का राज्य और आधार की जानकारी दर्ज करनी है।
अगर नाम नहीं मिलता है तो ओटीपी बेस्ड कंसेंट से eKYC प्रक्रिया पूरी करनी है।
अब आपको जरूरी निजी जानकारी के साथ-साथ एक डिकलेरेशन फॉर्म जमा करना है।
अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और उस पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना है।
फिर आपको कैटेगरी और पिन कोड जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
अगर जरूरी हो तो परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी दर्ज करनी है।
वेरिफाई और अप्रूव होने के बाद ऐप से आयुष्मान वय वंदना कार्ड डाउनलोड करना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.