iPhone पर बिना बोले अपनी आवाज में ऐसे करें बात

इस सेटिंग के माध्यम से आप कॉल रिसीव भी कर सकते हैं और सिर्फ हाथ से मैसेज टाइप करके उसे अपनी आवाज में बदल सकते हैं।

iPhone पर बिना बोले अपनी आवाज में ऐसे करें बात

स्मार्टफोन अब ऐसे-ऐसे फीचर्स उपलब्ध करवा रहा है जो पहले असंभव से लगते थे।

ख़ास बातें
  • बिना बोले अपनी आवाज़ में बात करना अब संभव
  • iPhone में Settings के अंदर मिलता है यह वॉयस फीचर
  • 15 मिनट तक कुछ Phrase बोलकर पर्सनल वॉयस कर सकते हैं रिकॉर्ड
विज्ञापन
स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी अब बहुत तेजी से विकसित हो रही है। स्मार्टफोन आपको ऐसे-ऐसे फीचर्स उपलब्ध करवा रहा है जो पहले असंभव से लगते थे। आज हम आपको ऐसे ही एक फीचर के बारे में बता रहे हैं जो iPhone यूजर्स के लिए बहुत कमाल का साबित हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम किसी जरूरी मीटिंग में होते हैं तो फोन कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं। या फिर, कई बार ऐसा भी होता है कि हम व्यक्तिगत रूप से किसी से बहुत जरूरी बात कर रहे होते हैं और ऐसे में बीच में किसी का कॉल आने लगे तो हम फोन पर बात नहीं कर पाते हैं। दिनभर में कई ऐसी सिचुएशन आ जाती हैं जब फोन कॉल रिसीव करना संभव नहीं होता। 

तो कैसा हो अगर आपको फोन पर बात भी न करनी पड़े और आप अपनी ही आवाज में सामने वाले बिना बोले ही सारे जवाब दे सको? ऐसा करना संभव है। iOS यूजर्स अपने फोन की Settings में जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस सेटिंग के माध्यम से आप कॉल रिसीव भी कर सकते हैं और सिर्फ हाथ से मैसेज टाइप करके उसे अपनी आवाज में बदल सकते हैं। यानी आपको कॉल रिसीव करके मुंह से बोलने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ अपनी बात को मैसेज में टाइप करके सेंड करना होगा जो सामने वाले को आपकी आवाज में सुनाई देगा। है न कमाल का फीचर? आइए बताते हैं यह कैसे काम करता है।
 

iPhone पर बिना बोले अपनी आवाज़ में ऐसे करें बात

  • सबसे पहले आपको अपने iPhone में Settings के अंदर जाना है। 
  • यहां पर Accessibility पर टैप करें और Personal Voice के ऑप्शन पर जाएं।
  • Personal Voice में जाकर Create a Personal Voice पर टैप करें। 
  • इसमें आपको पहले सबसे पहले दिखाई देगा Record Yourself का ऑप्शन। इसमें 15 मिनट तक कुछ Phrase बोलकर आपको अपनी वॉयस को रिकॉर्ड करना होगा। 
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां आपकी एक पर्सनल वॉयस क्रिएट हो जाएगी। 
  • इसके बाद जब भी आपको इसे (कॉल के दौरान) इस्तेमाल करना हो, तो कॉल आने पर तीन बार साइड बटन को प्रेस करें, उसके बाद Live Speech का ऑप्शन दिखने पर उस पर टैप करें, और लाइव स्पीच बॉक्स आपके सामने आ जाएगा। 
  • इस बॉक्स में आप लाइव स्पीच के दौरान जो भी टाइप करेंगे वो सामने वाले, यानी रिसीवर के पास आपकी आवाज में सुनाई देगा। 
    Latest and Breaking News on NDTV

इस तरह से आप बिना बोले ही अपनी आवाज में सामने वाले लाइव कॉल के दौरान रिप्लाई कर सकते हो। यह फीचर ऐसे मामलों में बहुत काम का साबित हो सकता है जब हम किसी ऐसी स्थिति में हो जहां कॉल उठाना संभव न हो, लेकिन रिप्लाई करना भी उतना ही जरूरी हो। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »