Aadhaar की फोटो कॉपी की नहीं पड़ेगी जरूरत, नए Aadhaar ऐप से होगा ऑफलाइन वेरिफिकेशन, जानें कैसे

UIDAI ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया जो कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन को पूरी तरह से बदल कर रख देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar ऐप ऑफलाइन वेरिफिकेशन को पूरी तरह से बदल कर रख देगा।
  • Aadhaar ऐप दो ऑप्शन जैसे कि शेयर आईडी और शेयर क्यूआर कोड प्रदान करता है।
  • Aadhaar ऐप से चुनिंदा जानकारी साझा की जा सकती है।

UIDAI ने हाल ही में नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है।

Photo Credit: Aadhaar

UIDAI ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है जो कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। वर्तमान में नया Aadhaar ऐप दो ऑप्शन जैसे कि शेयर आईडी और शेयर क्यूआर कोड प्रदान करता है। दोनों ऑप्शन Aadhaar डिटेल का उपयोग करके ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा देंगे। अगर आप शेयर आईडी ऑप्शन का चयन करते हैं तो आपके पास शेयर की जाने वाली जानकारी चुनने का ऑप्शन होगा जो कि पूरी आधार जानकारी या सिर्फ चुनिंदा जानकारी जैसे नाम और आयु हो सकती हैं। अब जानकारी को वॉट्सऐप या ईमेल जैसे ऐप के जरिए भेजने सकते हैं। फाइल पासवर्ड से सुरक्षित होगी और जानकारी के साथ आपको पासवर्ड भी शेयर करना होगा।

दूसरा ऑप्शन एक मशीन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करके किया जाएगा जो वेरिफिकेशन करने वाले जैसे होटल या रेस्टोरेंट के पास होगी। यह एक प्रकार से यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करने जैसा ही है, लेकिन यह ऑफलाइन काम करेगा। यह मशीन UIDAI के साथ रजिस्टर्ड होने के बाद वेरिफिकेशन करने वालों को दी जाएगी।

नया आधार ऐप कैसे करें डाउनलोड और ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए कैसे करें उपयोग

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर UIDAI की आधिकारिक Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।

फिर आपको ऐप खोलना है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है।

Advertisement

उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड पर छपे 12 अंकों के आधार नंबर को ऐप में दर्ज करना है।

UIDAI आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। ओटीपी दर्ज करके पुष्टि करनी है कि आपके पास उस आधार से लिंक मोबाइल नंबर का एक्सेस है।

अब ऐप पर आपको लाइव फेस स्कैन करना होगा। यह स्कैन UIDAI के पास स्टोर बायोमेट्रिक फोटो से मिलान करता है। यह काफी जरूरी प्रक्रिया है, जिससे कोई अन्य व्यक्ति आपके आधार कार्ड और ओटीटी एक्सेस के बाद भी आपका आधार प्रोफाइल नहीं बना सकता है।

Advertisement

फेस के सफल ऑथेंटिकेशन के बाद आपको 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन बनाना होगा। यह पिन ऐप के अंदर आधार प्रोफाइल तक एक्सेस के लिए लॉक के तौर पर काम करता है।

आप ज्यादा सुरक्षा के लिए अपने फोन के बायोमेट्रिक अनलॉक सिस्टम को भी चालू कर सकते हैं। यह पिन सेट होने के बाद ही काम करेगा और रजिस्ट्रेशन के दौरान अनिवार्य फेस मिलान का विकल्प नहीं है।

अब आपको परमिशन रिव्यू करने के बाद, प्रॉम्प्ट को कंफर्म करना है और ऐप रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके पूरा होने पर आप ऐप के अंदर अपने आधार को एक्सेस कर पाएंगे। अपने 6 डिजिट के पिन या अपने फोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके इसे अनलॉक कर पाएंगे।

Advertisement

अब वेरिफिकेशन के दौरान आपको बस अपना डिजिटल आधार खोलना होगा या डायनामिक क्यूआर कोड दिखाना होगा। सर्विस प्रोवाइडर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या सिर्फ उन फील्ड को रिव्यू कर सकते हैं जिन्हें आप उस इंटरैक्शन के लिए दिखाना चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.