Facebook अकाउंट को ऐसे करें डिलीट

Facebook पर आप अपने Android या iOS डिवाइस के माध्यम से अपने अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 02:07 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक के लगभग तीन अरब मासिक एक्टिव यूजर हैं।
  • अकाउंट डिलीट होने के बाद 30 दिनों तक आप अकाउंट रीकवर कर सकते हैं।
  • Facebook को आए लगभग 15 साल से अधिक समय हो गया है।

फेसबुक आपको केवल 30 दिनों के भीतर एक अकाउंट डिलीट करने और उसके सभी पोस्ट और जानकारी को रीवर्स करने देता है।

Facebook को लगभग 15 साल से अधिक समय हो गया है। इसके करीब तीन अरब मासिक एक्टिव यूजर हैं और यह इंटरनेट पर सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। संभावना है अगर आप इसे पढ़ रहे हैं, तो आपके पास एक फेसबुक अकाउंट है। फेसबुक यूजर्स को अपने खाते को स्थायी तौर पर डीएक्टिवेट करने या डिलीट करने की सुविधा देता है। एक बार जब आप अपना अकाउंट डिलीट करने का निर्णय लेते हैं और उसके 30 दिनों के बाद अगर आप अपना विचार बदलते हैं तो फिर आपको अकाउंट जानकारी मिल पाना संभव नहीं हो सकता है। 

Meta के मालिकाना हक वाला फेसबुक आपको एंड्रॉयड और आईओएस पर मोबाइल ऐप या वेब ब्राउजर के जरिए अकाउंट डिलीट करने का ऑप्शन देता है। आपको ध्यान देना चाहिए कि फेसबुक आपको केवल 30 दिनों के अंदर एक अकाउंट डिलीट करने और उसके सभी पोस्ट और जानकारी को रिवर्स करने देता है। अकाउंट और उसकी सभी जानकारी को पूरी तरह से डिलीट करने के लिए फेसबुक को 90 दिनों तक का समय चाहिए।
 

Delete Facebook account via mobile app/ browser

Facebook आपको अपने Android या iOS के माध्यम से अपने अकाउंट को डिलीट करने देता है। इसके लिए आपके ये करना होगाः
Facebook app खोलें।
ऊपर दाएं कोने पर हैमबर्गर आइकन को टैप करें।
Advertisement
नीचे स्क्रॉल करें और Settings & Privacy पर क्लिक करें और Settings पर क्लिक करें।
Personal and Account Information पर टैप करें।
Account Ownership and Control पर क्लिक करें। पेज का ऐक्सेस है तो Profile Access and Control पर क्लिक करें। 
Advertisement
उसके बाद Deactivation and deletion पर टैप करें। 
Delete account को सिलेक्ट करें और डिलीट करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने हेतु Continue पर क्लिक करें। 
यहां फेसबुक की ओर से पूछे गए कारण को चुनें जिसकी वजह से आप अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं। 
Advertisement
स्क्रॉल डाउन करें और Delete account सिलेक्ट करें। 
 

Delete Facebook account via desktop

Facebook की वेबसाइट खोलें।
ऊपरी दाएं कोने पर नीचे की ओर arrow को क्लिक करें।
Advertisement
Settings & privacy में जाएं और Settings पर क्लिक करें। 
बाईं ओर मेन्यू पैनल से Your Facebook Information पर क्लिक करें। अगर आपके पास पेज तक एक्सेस है, तो Privacy और फिर Your Facebook Information पर क्लिक करें।
पेज के निचले भाग में Deactivation and Deletion चुनें और View पर क्लिक करें।
अब Delete account सिलेक्ट करें और Continue करें। 
अब Delete account को सिलेक्ट करें। 
वेरिफाई करने के लिए पासवर्ड डालें और फिर Continue पर क्लिक करें। 
एक बार जब आप अपना अकाउंट हटा देते हैं और 30 दिन का रिकवरी टाइम समाप्त हो जाता है, तो आप इसे दोबारा प्राप्त नहीं कर सकेंगे और न ही अपने पोस्ट किए गए किसी भी डेटा तक पहुंच पाएंगे। आप फेसबुक मैसेंजर पर भी नहीं जा सकेंगे और अन्य ऐप्स तक पहुंच खो देंगे जिनके लिए आपके फेसबुक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, Oculus हेडसेट से लिंक किए गए Facebook खाते को हटाने से VR हेडसेट की सभी जानकारी हटा दी जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.