Zoook Rocker Color Blast ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, वॉटर प्रूफ स्पीकर की जानें कीमत

Zoook Rocker Color Blast ब्लूटूथ स्पीकर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्पीकर की यूएसपी इसकी IPX5-रेटेड वॉटर रेजिस्टेंस और RGB लाइट्स हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 अगस्त 2021 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Zoook Rocker Color Blast स्पीकर ब्लूटूथ v5 को सपोर्ट करता है।
  • यह स्पीकर 3,499 रुपये की कीमत पर ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है।
  • Zoook Rocker Color Blast 4,000mAh की बैटरी से लैस है।

Zoook Rocker Color Blast ब्लूटूथ स्पीकर 30W आउटपुट देने के लिए दो 57mm ड्राइवर के साथ आता है।

Zoook Rocker Color Blast ब्लूटूथ स्पीकर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्पीकर की यूएसपी इसकी IPX5-रेटेड वॉटर रेजिस्टेंस और RGB लाइट्स हैं। यह स्पीकर ब्लूटूथ v5 को सपोर्ट करता है। इस फ्रेंच ब्रांड के अनुसार यह वॉल्यूम एडजस्टमेंट, ट्रैक चेंज और प्ले/पॉज कंट्रोल के लिए सहज रूप से डिजाइन किए गए कंट्रोल की सुविधा देता है। इसकी अन्य विशेषताओं में Apple Siri और Google Assistant के लिए सपोर्ट के साथ ही एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक लंबी बैटरी लाइफ शामिल है। इसमें SOS अलार्म फीचर भी है।
 

Zoook Rocker Color Blast price in India, availability

कंपनी की एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार Zoook Rocker कलर ब्लास्ट ब्लूटूथ स्पीकर ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से 3,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जो लोग रुचि रखते हैं वे इसे Amazon से खरीद सकते हैं। खबर लिखने के समय Gadgets 360 ने किसी अन्य लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सूचीबद्ध ज़ूक स्पीकर को नहीं देखा था। 
 

Zoook Rocker Color Blast specifications

Zoook Rocker Color Blast ब्लूटूथ स्पीकर 30W आउटपुट देने के लिए दो 57mm ड्राइवर के साथ आता है। मेश-कवर्ड स्पीकर में मल्टी-कलर एलईडी और नौ आरजीबी लाइट मोड हैं। एक इनबिल्ट माइक्रोफोन और एक एसओएस अलार्म फीचर भी है। आपात स्थिति में एलईडी बटन को 5 सेकंड तक दबाकर रखने से चमकती रोशनी वाले एसओएस अलार्म को सक्रिय/निष्क्रिय किया जा सकता है। स्पीकर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही तरह की डिवाइसेज के साथ पेअर हो सकता है।

ज़ूक के इस ब्लूटूथ स्पीकर में IPX5 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है और यह पानी के छींटों को झेल सकता है। ज़ूक रॉकर कलर ब्लास्ट 4,000mAh की बैटरी से लैस है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह फुल वॉल्यूम पर 10 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकती है। कंपनी का कहना है कि कम वॉल्यूम पर बैटरी 16-20 घंटे तक चलती है। कंपनी का दावा है कि इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। AUX पोर्ट के अलावा, स्पीकर में म्यूजिक चलाने के लिए TF कार्ड स्लॉट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें की
  4. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  5. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  6. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.