Sansad TV का YouTube अकाउंट ‘हैक’, अस्‍थायी रूप से किया टर्मिनेट

बयान में कहा गया है कि ‘कुछ घोटालेबाजों’ ने संसद टीवी के YouTube अकाउंट से छेड़छाड़ की और अकाउंट का नाम बदलकर ‘Ethereum’ कर दिया।

Sansad TV का YouTube अकाउंट ‘हैक’, अस्‍थायी रूप से किया टर्मिनेट

Photo Credit: Twitter/Sansad TV

YouTube पर संसद टीवी एक वेरिफाइड अकाउंट है। पहले इसका नाम राज्यसभा टीवी था।

ख़ास बातें
  • अकाउंट से छेड़छाड़ को वक्‍त रहते रीस्‍टोर कर लिया गया
  • YouTube ने सिक्‍योरिटी थ्रेट्स फ‍िक्‍स करने के लिए अकाउंट टर्मिनेट किया
  • सिक्‍योरिटी थ्रेट्स फ‍िक्‍स होते ही अकाउंट बहाल हो जाएगा
विज्ञापन
YouTube ने सिक्‍योरिटी थ्रेट्स को फ‍िक्‍स करने के लिए सरकार के संसद टीवी (Sansad TV) के ऑफ‍िशियल अकाउंट को उसके प्‍लेटफॉर्म से अस्थायी रूप से टर्मिनेट कर दिया है। शुरुआत में इसे YouTube की कम्‍युनि‍टी गाइडलाइंस का ‘उल्लंघन' करने के कारण टर्मिनेट कर दिया गया था। हालांकि बाद में यूट्यूब ने इसे पूरी तरह से पुल्‍ड कर लिया और 404 एरर आना शुरू हो गया। यह एरर उन वेबपेजों के लिए आता है, जो मौजूद नहीं होते।  संसद टीवी ने खुलासा किया है कि टर्मिनेशन मंगलवार को हुई सिक्‍योरिटी से जुड़ी एक घटना के बाद किया गया था। संसद टीवी के अकाउंट का इस्तेमाल राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही की लाइवस्ट्रीमिंग के लिए किया जाता है। इसमें जनता और मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के वीडियो भी शामिल थे।

सबसे पहले मंगलवार को संसद टीवी के अकाउंट को टर्मिनेट किया गया। इसके पीछे की वजह ‘YouTube की कम्‍युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करना' बताई गई। टर्मिनेशन की वजह से संसद टीवी के अकाउंट द्वारा अपलोड किए गए वीडियो भी बैन कर दिए गए थे। हालांकि बाद में YouTube ने अकाउंट को पुल्‍ड यानी खींचते हुए इसे अनवेलबल (unavailable) कर दिया। इसने साइट पर '404 Not Found' एरर दिखाना शुरू कर दिया।

वहीं, संसद टीवी ने बयान जारी किया है कि ‘कुछ घोटालेबाजों' ने उसके YouTube अकाउंट से छेड़छाड़ की और अकाउंट का नाम बदलकर ‘Ethereum' कर दिया। टेलीविजन चैनल ने कहा है कि संसद टीवी की सोशल मीडिया टीम ने इसे मंगलवार तड़के 3:45 बजे रीस्‍टोर कर दिया। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (CERT-In) ने इस मुद्दे को लेकर अलर्ट किया था।

एक बयान में संसद टीवी ने कहा कि ‘यूट्यूब ने सिक्‍योरिटी थ्रेट्स को स्थायी रूप से ठीक करना शुरू कर दिया है। इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।'

YouTube पर संसद टीवी एक वेरिफाइड अकाउंट है। पहले इसका नाम राज्यसभा टीवी था। पिछले साल सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा टीवी चैनलों को मिलाकर संसद टीवी बनाया तो यूट्यूब चैनल का नाम भी बदलकर संसद टीवी कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी तक YouTube पर संसद टीवी के 6.32 मिलियन से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर थे। इस अकाउंट के जरिए राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के साथ-साथ कई और प्लेलिस्ट को लाइवस्ट्रीम किया जाता है। इस अकाउंट में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के वीडियो भी हैं। इसके अलावा, न्‍यूज और करेंट अफेयर्स से जुड़े सेक्‍शन भी मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »