Xiaomi भारत में 17 फरवरी को इस नए प्रोडक्ट को कर सकती है लॉन्च

Xiaomi ने Mi आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर की चीन में CNY 199 (लगभग 2,000 रुपये) में लॉन्च किया था। यह स्पीकर धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IPX55 रेटिंग के साथ आती है और एक चार्ज में लगभग 8 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है।

Xiaomi भारत में 17 फरवरी को इस नए प्रोडक्ट को कर सकती है लॉन्च

Xiaomi भारत में अपना नया ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi के ट्वीट में ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च होने का इशारा मिला है
  • कंपनी ने 2017 में भारत में Mi ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 के लॉन्च किया था
  • इसके बाद से अभी तक नया पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च नहीं हुआ है
विज्ञापन

Xiaomi केवल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कई अन्य ऑडियो और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट भी बनाती है। हालांकि कंपनी के अधिकतर प्रोडक्ट चीन में ही लॉन्च किए जाते हैं। शुरुआत में शाओमी ने भारत में केवल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, लेकिन बढ़ती उपभोग्ता मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पिछले कुछ समय से भारत में अपने ऑडियो और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। अब भारत में कंपनी स्मार्टफोन समेत टीवी, फिटनेस ट्रैकर, स्मार्ट होम अप्लायंसेस, ऑडियो डिवाइस कैटेगरी के प्रोडक्ट भी पेश करती रहती है। अब कंपनी भारत में 17 फरवरी को अपना एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है और कंपनी के द्वारा साझा किए ट्वीट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन नहीं है।
  
कंपनी ने ट्विटर पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी द्वारा 17 फरवरी को भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की पुष्टी की गई है। इस ट्वीट में म्युज़िक से संबंधित एक वाक्य लिखा हुआ है, जिससे यह साफ पता चलता है कि कंपनी अपना कोई ऑडियो डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वीडियो के आखिर में लिखे शब्दों के पीछे एक गोलाकार परछाई को देखा जाए तो ऐसा हो सकता है कि यह प्रोडक्ट एक पोर्टेबल स्पीकर हो। यदि ऐसा होता है तो संभवत यह शाओमी का मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर हो सकता है, जिसे पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।

Mi आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर की चीन में कीमत CNY 199 (लगभग 2,000 रुपये) है और यदि यह भारत में लॉन्च होगा तो संभवत इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह स्पीकर धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IPX55 रेटिंग के साथ आती है और एक चार्ज में लगभग 8 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें 2,600 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है। याद दिला दें कि इस सेमगमेंट में शाओमी ने आखिरी लॉन्च 2017 में Mi ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 के रूप में किया था, जो भारत में अभी भी 1,799 रुपये में बेचा जा रहा है।

Xiaomi के पास भारत में उपलब्ध अन्य ऑडियो उत्पादों की भी रेंज उपलब्ध है, जिनमें 4,999 रुपये कीमत का Mi साउंडबार और 1,599 रुपये कीमत का मी नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफ़ोन शामिल हैं। भारत में कई शाओमी फैन्स कंपनी से Mi AirDots Pro 2 ट्रू वायरलेस इयरफ़ोन लॉन्च करने की गुहार भी लगा रहे हैं। यदि मी एयरडॉट्स प्रो 2 ट्रू वायरलेस इयरफ़ोन भारत में लॉन्च होते हैं, तो यह हाल ही में लॉन्च हुए Realme Buds Air से सीधी टक्कर लेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »