Xiaomi ने 55 इंच से 98 इंच तक बड़े Mini LED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

TV में 1700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में क्वाड कोर Cortex A73 मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है
  • टीवी में 4GB RAM, 64GB स्टोरेज स्पेस मिल जाता है
  • 98 इंच मॉडल में 1092 लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं

Xiaomi TV S 55 इंच से लेकर 98 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV S Mini LED 2025 कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए नए टीवी मॉडल्स हैं। ये टीवी 55 इंच से लेकर 98 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि नए टीवी में पहले से बेहतर ब्राइटनेस दी गई है, इनमें एडवांस्ड बैकलाइट कंट्रोल है, और प्रीमियम एंटी-रिफ्लेक्टिव स्क्रीन मिलती है। इनमें 1700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इनमें 15W के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से ये रिच साउंड पैदा करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi TV S Mini LED 2025 Price

Xiaomi TV S Mini LED 2025 के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग Rs. 35,805) है। जबकि कंपनी का सबसे ऊपर वाला मॉडल, 98 इंच साइज टीवी 9,999 युआन (लगभग Rs. 1,19,420) में आता है। इन सभी मॉडल्स की सेल चीन में शुरू हो चुकी है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Xiaomi TV S Mini LED 2025 Specifications

Xiaomi TV S Mini LED 2025 स्मार्ट TV को कंपनी ने 55, 65, 75, 85, और 98 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नए टीवी में पहले से बेहतर ब्राइटनेस दी गई है, इनमें एडवांस्ड बैकलाइट कंट्रोल है, और प्रीमियम एंटी-रिफ्लेक्टिव स्क्रीन मिलती है। इनमें 1700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। 98 इंच मॉडल में 1092 लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। 

नए टीवी में 94% DCI-P3 Color Gamut सपोर्ट दिया गया है। ये 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा AMD FreeSync Premium Pro, Dolby Vision, HDR10+ आदि फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। टीवी में क्वाड कोर Cortex A73 मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है, साथ में Mali-G52 MC1 GPU है। 
Advertisement

टीवी में 4GB RAM, 64GB स्टोरेज स्पेस मिल जाता है। ये टीवी Xiaomi HyperOS 2 पर रन करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz / 5GHz), Bluetooth 5.2, 1 x HDMI 2.0, 2 x HDMI 2.1, eARC, 2 x USB, ईथरनेट, NFC रिमोट कंट्रोल है। साउंड की बात करें तो इनमें HARMAN Master Sound ट्यूनिंग मिलती है। टीवी में 2x15W स्पीकर्स हैं। साथ में Dolby Atmos, DTS-X का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.