Xiaomi 8 मई को भारत में लॉन्च कर सकती है Mi Box या Mi TV Stick

हम कंपनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखें, तो शाओमी भारत में कई दिलचस्प प्रोडक्ट्स लेकर आई है। मी बॉक्स में लॉन्च होने वाले आगामी प्रोडक्ट की सारी योग्यताएं शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मई 2020 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने नहीं दी प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी
  • यह आगामी प्रोडक्ट रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देगा
  • 8 मई को Mi 10 के साथ लॉन्च होगा कंपनी का आगामी प्रोडक्ट

शाओमी के पास चीन में Mi Box मॉडल की रेंज उपलब्ध है

Xiaomi 8 मई को अपना आगामी स्मार्टफोन Mi 10 भारत में लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्च इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे। आज कंपनी ने इसी से संबंधित एक नए प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी दी, कंपनी ने बताया कि वह इस लॉन्च इवेंट में एक नया Internet of Things (IoT) प्रोडक्ट पेश करेगी। प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने यह भी बताया कि यह नया प्रोडक्ट एक रेगुलर TV को स्मार्ट टीवी में बदल देगा। अगर हम शाओमी के ग्लोबल मार्केट पोर्टफोलियो को देखें, तो आगामी डिवाइस Mi Box Model हो सकता है। हालांकि, खबरें तो यह भी आ रही हैं कि यह नया प्रोडक्ट Mi TV Stick भी हो सकता है, जो कि एक रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने की क्षमता रखता है।

Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इस नए लॉन्च की जानकारी देते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि यह आगामी डिवाइस रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देगा। इसके अलावा ट्वीट में यह भी कहा गया कि इस प्रोडक्ट को Mi 10 के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा इस डिवाइस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

 


शाओमी के पास चीन में Mi Box मॉडल की रेंज उपलब्ध है, जिसमें Mi Box 4 SE भी शामिल है जो कि पिछले साल जनवरी में 1 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में Mi Box 4 और Mix Box S भी मौजूद है। मी बॉक्स के मॉडल्स स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स के रूप में उपलब्ध है, जो कि रेगुलर टीवी में स्मार्ट टीवी का अनुभव प्रदान करता है।

 
 

Mi Box or Mi TV Stick

अगर हम कंपनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखें, तो शाओमी भारत में कई दिलचस्प प्रोडक्ट्स लेकर आई है। मी बॉक्स में लॉन्च होने वाले आगामी प्रोडक्ट की सारी योग्यताएं शामिल हैं। यह ग्लोबली अक्टूबर 2018 में लॉन्च हुआ था, जो कि 4K एचडीआर एक्सपीरियंस के साथ एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट प्रदान करता है।
Advertisement

हालांकि, सुधांशू नाम के टिप्सटर ने अप्रैल में ट्विटर पर यह जानकारी दी थी कि शाओमी Mi TV Stick को लॉन्च करने वाली है।

 

Advertisement

टिप्सटर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर से मालूम चलता है कि यह मी टीवी स्टिक का डिज़ाइन Amazon Fire TV Stick जैसा ही है। यह भी ब्लूटूथ रिमोट और 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV Stick, Mi Box S, Xiaomi India, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  3. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.