32, 40, और 43 इंच साइज में Xiaomi Smart TV A Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत

प्रोसेसिंग की बात करें तो टीवी में क्वाडकोर A35 प्रोसेसर लगा है। इसमें 1.5GB रैम दी गई है और 8GB स्टोरेज है।

32, 40, और 43 इंच साइज में Xiaomi Smart TV A Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

टीवी में क्वाडकोर A35 प्रोसेसर लगा है। इसमें 1.5GB रैम दी गई है और 8GB स्टोरेज है।

ख़ास बातें
  • तीनों टीवी में 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल दिया गया है।
  • इनमें 20W के स्पीकर हैं जिनके साथ Dolby Audio सपोर्ट है।
  • Xiaomi Smart TV A Series सेल 25 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
Xiaomi अफॉर्डेबल प्राइस में फीचरफुल स्मार्ट टीवी बनाने के लिए जानी जाती है। Xiaomi ने अपनी स्मार्ट TV रेंज में नई सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। यह A सीरीज के शाओमी स्मार्ट टीवी हैं जो 32 इंच से 43 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। खास बात इनका मेटल बेजल लैस डिजाइन है जिससे इनको आकर्षक लुक मिलता है। 32 इंच के टीवी में कंपनी ने HD रिजॉल्यूशन दिया है जबकि 40 और 43 इंच के टीवी में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया है। इसके अलावा भी अफॉर्डेबल प्राइस में ये कई आकर्षक फीचर्स ऑफर करते हैं। पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Xiaomi Smart TV A Series Price

Xiaomi Smart TV A सीरीज की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 32 इंच वेरिएंट आता है। 40 इंच के टीवी मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि 43 इंच का टीवी 24,999 रुपये में आता है। इन्हें mi.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा टीवी Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। Xiaomi Smart TV A Series सेल 25 जुलाई से शुरू होगी। 
 

Xiaomi Smart TV A Series Specifications

Xiaomi Smart TV A Series के स्पेक्स पर नजर डालें तो इन स्मार्ट टीवी में 32 इंच से लेकर 43 इंच तक डिस्प्ले साइज का ऑप्शन मिल जाता है। तीनों टीवी में 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल दिया गया है। टीवी में विविड पिक्चर इंजन है और 60Hz का रिफ्रेश दिया गया है। साउंड की बात करें तो इनमें 20W के स्पीकर हैं जिनके साथ Dolby Audio और DTS Virtual: X का सपोर्ट है। बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग पसंद करने वालों के लिए कंपनी ने इनमें लो-लेटेंसी मोड दिया है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो टीवी में क्वाडकोर A35 प्रोसेसर लगा है। इसमें 1.5GB रैम दी गई है और 8GB स्टोरेज है। टीवी में बिल्टइन क्रॉमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इनमें Google TV का सपोर्ट है। टीवी का रिमोट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें अन्य फीचर्स जैसे Quick Mute और Quick Wake भी दिए गए हैँ। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5, 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, और एक 3.5mm जैक दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »