Redmi ने लॉन्च किए 55-इंच और 70-इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi A55 और A70 स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है। इनमें से पहला मॉडल 55-इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी चीन में कीमत 1,449 युआन (करीब 16,600 रुपये) है।

Redmi ने लॉन्च किए 55-इंच और 70-इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi ने इस 2024 A सीरीज में हाल ही में तीन अन्य मॉडल्स भी लॉन्च किए थे

विज्ञापन
Xiaomi ने Redmi ब्रांड के अपने दो नए स्मार्ट टीवी कथित तौर पर चीन में लॉन्च किए हैं, जिनके स्क्रीन साइज 55-इंच और 70-इंच है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस A सीरीज के तीन नए 2024 मॉडल्स - A32, A43 और A65 पिछले हफ्ते ही लॉन्च किए थे। अब इस A सीरीज में कुल पांच 2024 मॉडल्स शामिल है। नए मॉडल का नेम A55 और A70 है। सीरीज के सभी नए मॉडल्स के नाम का मतलब उनका स्क्रीन साइज है। दोनों नए A55 और A70 Redmi Smart TV में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल और 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट मिलता है। ये मॉडल्स क्वाड-कोर A35 CPU और ग्राफिक्स के लिए G31 MP2 GPU से लैस आते हैं। इसके साथ ही दोनों मॉडल्स में 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

Gizmochina के अनुसार, Redmi A55 और A70 स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है। इनमें से पहला मॉडल 55-इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी चीन में कीमत 1,449 युआन (करीब 16,600 रुपये) है, 70-इंच स्क्रीन साइज वाले A70 स्मार्ट टीवी की कीमत 2,299 युआन (करीब 26,300 रुपये) है। फिलहाल सीरीज को अपडेट करने वाले इन सभी पांच मॉडल्स (A32, A43, A55, A65 और A70) के भारत में लॉन्च को लेकर Xiaomi ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो रिपोर्ट कहती है कि हालिया लॉन्च A सीरीज मॉडल्स के समान इन दोनों नए Redmi स्मार्ट टीवी A55 और A70 में 3840×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है और इनका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 97.1% है, जो इन्हें लगभग बेजल लेस बना देते हैं। कंपनी का कहना है कि ये सभी मेटल यूनिबॉडी डिजाइन से लैस हैं। डिस्प्ले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करते हैं। ये MIUI TV OS पर चलते हैं और बिल्ट-इन XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं।

A-सीरीज के दोनों मॉडल में क्वाड-कोर A35 सीपीयू और G31 MP2 जीपीयू के साथ 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। टीवी 2.4GHz वाई-फाई और इंफ्रारेड को सपोर्ट करते हैं। साउंड के लिए इनमें और दो 10W स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 2 HDMI पोर्ट, 1 AV पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 1 एनालॉग सिग्नल/DTMB इंटरफेस, 1 ईथरनेट पोर्ट और 1 ऑडियो आउटपुट S/DPIF इंटरफेस शामिल हैं। 

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में लॉन्च हुए इस सीरीज के तीन अन्य मॉडल्स - A32, A43 और A65 की चीन में कीमत क्रमश: 579 युआन (करीब 6,600 रुपये), 818 युआन (करीब 9,400 रुपये) और 1,999 युआन (करीब 22,900 रुपये) है। सभी टीवी कथित तौर पर अब चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Smart TV, Redmi 55 Inch TV, Redmi 70 Inch TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »