3 साल वॉरंटी और 6 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है 55इंच का यह स्मार्ट शाओमी TV

Xiaomi OLED Vision TV में मीडियाटेका का 9617 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 3GB रैम और 32GB स्‍टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्ट टीवी में 8 स्पीकर्स का सेटअप है
  • इसका स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो 97 फीसदी है
  • इसे हाई डेफिनिशन पिक्चर क्वालिटी के लिए तैयार किया गया है

इसे Mi Store, Flipkart, Amazon, Mi Homes और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

शाओमी (Xiaomi) ने पिछले महीने इंडिया में अपने नए OLED विजन टीवी को लॉन्‍च किया था। इसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है। 55 इंच स्‍क्रीन साइज में आने वाले इस OLED विजन टीवी में 4K रेजॉलूशन और OLED पैनल है। यह टीवी- डॉल्बी विजन IQ, आईमैक्स एन्हांस्ड, HDR10+ और HLG सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी में 8 स्पीकर्स का सेटअप है, जो 30W ऑडियो आउटपुट देता है। इसके ऑडियो ड्राइवर, डॉल्बी एटमॉस और DTS X ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं। तो चलिए जानते हैं शाओमी के इस सुपर प्रीमियम टीवी के दाम और इसके साथ मिल रहे ऑफर्स 

शाओमी ओलेड विजन टीवी (Xiaomi OLED Vision TV) की इंडिया में कीमत 89,999 रुपये है। इसे Mi Store, Flipkart, Amazon, Mi Homes और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी इस टीवी के साथ 3 साल की वॉरंटी दे रही है। जो यूजर HDFC कार्ड का इस्‍तेमाल करके खरीदारी करते हैं, उन्‍हें इस टीवी पर 6,000 रुपये तक की छूट ऑफर की जा रही है। 
Advertisement

बात करें इस टीवी के फीचर्स की, तो Xiaomi OLED विजन टीवी में प्रीमियम मेटैलिक केसिंग और बेजल-लेस डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो 97 फीसदी है। इसे हाई डेफिनिशन पिक्चर क्वालिटी हासिल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Xiaomi OLED Vision TV में मीडियाटेका का 9617 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 3GB रैम और 32GB स्‍टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। यह टीवी पैचवॉल 4.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड टीवी 11 पर बेस्‍ड है। बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी पोर्ट, 3× एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, ईथरनेट, ऑप्टिकल, AV और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। 
Advertisement

बीते दिनों कंपनी ने Xiaomi Smart TV 5A को भी लॉन्‍च किया था। इसके 32 इंच मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है, जबकि Xiaomi Smart TV 5A 40 इंच मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और Xiaomi TV 5A 43 इंच मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। ये भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं। इसके 40 इंच और 43 इंच मॉडल में फुल HD रेजॉलूशन मिलता है, तो वहीं 32 इंच मॉडल में HD-Ready डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर बेस्ड PatchWall 4 पर काम करता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.