शाओमी के और स्मार्ट टीवी आज भारत में होंगे लॉन्च

शाओमी बुधवार को भारतीय बाज़ार में और स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाने जा रही है। दोपहर 3 बजे आयोजित होने जा रहे एक ऑनलाइन इवेंट में 32 इंच और 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी से पर्दा उठेगा। संभवत: कंपनी दोनों या फिर दोनों में से एक वैरिएंट भारतीय बाज़ार के लिए लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने एलईडी टीवी 4 लाकर शाओमी ने मचाया तहलका
  • आज हो सकते हैं और स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च
  • दो वैरिएंट के आज लॉन्च होने की चर्चा

शाओमी (ट्वीट)

पिछले महीने शाओमी ने अपना मी एलईडी टीवी 4 लाकर भारतीय बाज़ार में तहलका मचा दिया था। स्मार्ट टीवी की ज़बरदस्त बिक्री के बाद चर्चा तेज़ हुई कि कंपनी अब भारत में और स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। जानकारी सच साबित हुई। कंपनी बुधवार को भारतीय बाज़ार में और स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाने जा रही है। दोपहर 3 बजे आयोजित होने जा रहे एक ऑनलाइन इवेंट में 32 इंच और 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी से पर्दा उठेगा। संभवत: कंपनी दोनों या फिर दोनों में से एक वैरिएंट भारतीय बाज़ार के लिए लॉन्च करेगी। कंपनी की पिछले स्मार्ट टीवी मी टीवी 4 की कीमत जहां 39,999 रुपये थी। वहीं, आज संभावित तौर पर लॉन्च होने वाले मी टीवी 4ए के 32 इंच वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। 43 इंच वाला वैरिएंट संभवत: 21,999 रुपये में लॉन्च होगा। अभी कुछ ट्विटर यूज़र ही कीमत को लेकर कयास लगा रहे हैं। असल कीमत की आधिकारिक घोषणा लॉन्च इवेंट में ही होगी। मी.कॉम पर आप इवेंट लाइव देख सकते हैं।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, 43 इंच का मी टीवी4सी कंपनी की भारतीय साइट पर देखा गया था। इसकी कीमत 27,999 रुपये देखी गई थी। मी टीवी4सी, कंपनी की भारतीय साइट पर देखा गया था। खबर लिखे जाने तक यह उत्पाद साइट पर लाइव दिख रहा था। बता दें कि यह स्मार्ट टीवी चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। मी टीवी4सी की कीमत सीएनवाई 2,849 (लगभग 19,000 रुपये) थी, जो भारतीय साइट पर 27,999 रुपये देखी गई है। हालांकि, 15 फीसदी की छूट का ज़िक्र भी यहां देखा गया था लेकिन अभी तय नहीं है कि इसे कंपनी किस तरह लागू करेगी।
Advertisement
 

Xiaomi Tv Screenshot

मी टीवी4सी के 43 इंच वाले वैरिएंट की बात करें तो इसमें फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1 जीबी रैम हैं। 8 जीबी का स्टोरेज है। स्मार्ट टीवी क्वाड-कोर ऐमलॉजिक टी962 (64 बिट वाले) प्रोसेसर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, डोल्बी और डीटीएस ऑडियो दिए गए हैं। मी टीवी4सी  में ब्लू-लाइट रिड्यूसिंग मोड भी है, जिससे आंखों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। प्रोसेसर के दम पर मी टीवी4सी एचडीआर 10 और एचएलजी को सपोर्ट करता है। अब आते हैं कंपनी के उस सस्ते स्मार्ट टीवी पर, जो भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकता है। 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी मी टीवी4ए चीनी बाज़ार में 1,099 रुपये यानी लगभग 11,300 रुपये है। बुधवार को यह स्मार्ट टीवी भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो सकता है।

अब आते हैं शाओमी के पिछले शनिवार को लॉन्च हुए मी टीवी4ए के 40 इंच वाले वैरिएंट पर। इसकी कीमत सीएनवाई 1,699 यानी लगभग 17,400 रुपये है। इसमें 40 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। स्मार्ट टीवी 64 बिट वाले ऐमलॉजिक एल962-एच8एक्स प्रोसेसर से लैस है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 1 जीबी रैम दिए गए हैं। 8 जीबी का स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 2 एचडीएमआई पोर्ट, 1 कंपोनेंट पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट व 1 एथरनेट पोर्ट भी है। साथ ही इसमें पीडआईएफ, डोल्बी ऑडियो, डीटीएसएचडी ऑडियो डुअल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर भी हैं। एआई आधारित पैचवॉल यूआई भी इसमें दिया गया है।
Advertisement

कंपनी का एक ट्वीट प्रमुखता से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्मार्ट टीवी की तस्वीर है। साथ ही लिखा है - स्विच टू स्मार्ट। यानी, कंपनी का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा यूज़र पुराना टीवी छोड़कर स्मार्ट टीवी में स्विच करें। कंपनी ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ''मी प्रशंसको! वक्त आ गया है कुछ स्मार्ट, स्लिम और स्लीक को अपनाने का। वक्त आ गया है स्मार्ट टीवी में स्विच करने का। एक नई सीरीज़ जल्द आ रही है।'' कंपनी के ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने भी एक ट्वीट किया है, ''जिसमें लिखा है, भविष्य आ रहा है... जो प्रोडक्ट आज लॉन्च होगा, उसके सामने सब फीके पड़ जाएंगे। बने रहिए हमारे साथ... फेसबुक पर दोपहर 3 बजे हम होंगे लाइव।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi tv, xiaomi, xiaomi launch, xiaomi smart tv in india
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.