Xiaomi का मिनी थर्मस फ्लास्क : कई घंटे तक ठंडे को ठंडा और गर्म को रखेगा गर्म, नहीं होगी लीकेज

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने चीनी मार्केट में Xiaomi Mini Thermos Flask पेश किया है जिसकी क्षमता 500 मिली है।

Xiaomi का मिनी थर्मस फ्लास्क : कई घंटे तक ठंडे को ठंडा और गर्म को रखेगा गर्म, नहीं होगी लीकेज

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी मार्केट में Xiaomi Mini Thermos Flask पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीनी मार्केट में Xiaomi Mini Thermos Flask पेश किया है।
  • शाओमी के इस मिनी थर्मस फ्लास्क की कीमत लगभग 1,296 रुपये है।
  • Xiaomi Mini Thermos Flask मैट ग्रेश व्हाइट फिनिश में आता है।
विज्ञापन
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने चीनी मार्केट में Xiaomi Mini Thermos Flask पेश किया है जिसकी क्षमता 500 मिली है। टेक्नोलॉजी के हिसाब से Xiaomi मिनी थर्मस फ्लास्क Xiaomi के IoT स्मार्ट घरेलू इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में से एक नहीं है, क्योंकि यूजर्स अपने फोन पर अपने Xiaomi Home ऐप से थर्मस फ्लास्क को कनेक्ट नहीं कर सकते हैं।
 

कैसे तैयार हुआ थर्मस


Gizmochina के अनुसार यह एक सेल्फ-हीटिंग इलेक्ट्रिक थर्मस फ्लास्क नहीं है, यह सिर्फ एक सामान्य थर्मस फ्लास्क है। इसलिए इससे आप कॉफी को एक ही तापमान पर गर्म नहीं रख सकते हैं। अब बात आती है कि फिर क्यों इस थर्मस फ्लास्क पर करीब 1,296 रुपये खर्च किए जाएं? जी हां ड्यूराबिलिटी के मामले में थर्मस फ्लास्क में काफी कुछ अलग है। Xiaomi Mini Thermos Flask को इंटीरियर में हाई क्वालिटी वाले 316-ग्रेड स्टेनलेस स्टील और एक्सटरनल में 304-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है।
 

थर्मस की खासियतें


Xiaomi के मुताबिक इस थर्मस के लिए दोनों स्टेनलेस स्टील मैटेरियल का चयन किया गया है, क्योंकि मैटेरियरल को कैमिकली इनर्ट और जलरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। इससे थर्मस फ्लास्क की आसानी से सफाई हो सकती है। इसके अलावा दोनों स्टेनलेस स्टील मैटेरियल को ध्यान से तैयार किया जाता है, जिससे सिर्फ ओवरऑल एर्गोनोमिक डिजाइन तैयार हो पाए बल्कि फ्लास्क के अंदर लिक्विड लीकेज को रोका जा सके।
 

कीमत 


कीमत की बात की जाए तो शाओमी के इस मिनी थर्मस फ्लास्क की कीमत 109 RMB यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,296 रुपये है।

शाओमी मिनी थर्मस फ्लास्क स्पेसिफिकेशन से यह दावा किया जाता है कि प्रोडक्ट गर्म लिक्विड को 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ज्यादा पर 6 घंटे तक गर्म रख सकता है और ठंडे लिक्विड को 18 डिग्री सेल्सियस और उससे कम पर 6 घंटे तक ठंडा रख सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Xiaomi Mini Thermos Flask मैट ग्रेश व्हाइट फिनिश में आता है। इसके फ्रंट में एक मिनिमलिस्टिक ग्रे XIAOMI लोगो दिया गया है। चीन में थर्मस की पहली बिक्री के लिए Xiaomi ग्राहकों द्वारा Xiaomi मिनी थर्मस फ्लास्क खरीदने पर एक थर्मस फ्लास्क कैरीइंग केस प्रदान कर रहा है। केस पर फ्रंट में आI am Xiaomi Fan चीनी स्लोगन प्रिंट है जो साल 2022 के लिए अपने Mi Fan फेस्टिवल के Xiaomi के सेलिब्रेशन के साथ कंजक्शन है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mini Thermos Flask, Thermos
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »