Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA Water Purifier 1000G, स्पीड और क्वालिटी में नहीं कोई टक्कर

Xiaomi ने MIJIA Water Purifier 1000G को लॉन्च कर दिया है जो कि घरों में वाटर प्यूरिफिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह वाटर प्यूरिफायर वर्तमान में Xiaomi Mall पर लिस्टेड है। इसकी कीमत 2299 yuan यानी कि करीब 27,438 रुपये है।

Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA Water Purifier 1000G, स्पीड और क्वालिटी में नहीं कोई टक्कर

Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi ने MIJIA Water Purifier 1000G को लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने MIJIA Water Purifier 1000G को लॉन्च कर दिया है।
  • Mijia Water Purifier 1000G को Mijia ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है।
  • यह वाटर प्यूरिफायर वर्तमान में Xiaomi Mall पर लिस्टेड है।
विज्ञापन
चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने MIJIA Water Purifier 1000G को लॉन्च कर  दिया है जो कि घरों में एडवांस वाटर प्यूरिफिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi MIJIA वाटर प्यूरीफायर 1000G एक 1000G अल्ट्रा-लार्ज थ्रूपुट और 2.65 L / मिनट की वाटर आउटपुट स्पीड को अपनाता है। इस सेटअप के साथ डिवाइस सिर्फ 3.5 सेकंड में 150 मिली पानी का कप भर सकता है। यह वाटर प्यूरिफायर एक बड़े परिवार की डेली जरूरतों को पूरा कर सकता है।


कीमत


Gizmochina के अनुसार, यह वाटर प्यूरिफायर वर्तमान में Xiaomi Mall पर लिस्टेड है। इसकी कीमत 2299 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब 27,438 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 15 अप्रैल से प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

बैक्टीरिया को करता है साफ


यह पानी में बैक्टीरिया और हैवी मैटल्स को अच्छे तरीके से फिल्टर करने के लिए आरओ फिल्टर एलिमेंट के साथ मिलकर 5 इन वन कंपोसिट फिल्टर एलिमेंट को अपनाता है, जिससे प्रेगनेंट महिला और बच्चों साफ पीने पी सकते हैं। इसके अलावा फुल टाइम नो-स्टेल वाटर टेक्नोलॉजी को अपनाया जाता है। खराब होने पर फिल्टर्ड प्यूर वाटर आरओ मेंबरेन में वापस आ जाता है और पानी की क्वालिटी और टेस्ट में सुधार के लिए फिल्टर एलिमेंट को बार-बार धोया जाता है। इसके जरिए आप पानी के पहले कप को भी भरोसे के साथ पी सकते हैं।
 

लंबे समय तक करता है सेवा


पीपीसी कंपोसिट फिल्टर एलिमेंट की सर्विस लाइफ 2 साल है। वहीं आरओ फिल्टर एलिमेंट की सर्विस लाइफ 5 साल है। परफॉर्मेंस स्टेबल है और वाटर यूटिलाइजेशन रेट में सुधार हुआ है जो कि कोर रिप्लेसमेंट लागत को बहुत कम करते हुए पैसों की बचत करता है। प्योर वेस्टवॉटर का रेशियो 3:1 जितना अधिक होता है और पानी की क्वालिटी अपेक्षाकृत खराब होने पर प्योर वेस्ट वॉटर का रेशियो भी 2:1 तक पहुंच सकता है। साधारण 400G वाटर प्यूरीफायर के मुकाबले यह हर साल करीब 2433 लीटर पानी की बचत करता है।
 

टेक्नोलॉजी में कम नहीं


Mijia Water Purifier 1000G के साथ आने वाला नल के साथ स्मार्ट स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। ग्राहकों को कैबिनेट खोलने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ यह चेक करने के लिए नल खोलने की जरूरत है कि क्या पानी की क्वालिटी और फिल्टर एलिमेंट को बदलने की जरूरत है जो कि बुजुर्गों के लिए संचालन में आसान रहता है। Mijia Water Purifier 1000G को Mijia ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स किसी भी समय पानी के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, MIJIA Water Purifier 1000G, Water Purifier
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »