Xiaomi ने लॉन्च की छोटी वॉशिंग मशीन Mijia Mini Washing Machine, सिर्फ 15 मिनट में कपड़े कर देगी साफ

Xiaomi ने अपने Mijia ब्रांड के तहत एक नया होम एप्लायंसेज Mijia Mini Washing Machine 1kg लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Mini Washing Machine की कैपेसिटी 1 किलोग्राम है।
  • Mijia Mini Washing Machine का मॉडल नंबर XHQG10MJ402 है।
  • Mijia Mini Washing Machine कुल 750W की पावर खपत करती है।

Mijia Mini Washing Machine की कैपेसिटी 1KG है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने Mijia ब्रांड के तहत एक नया होम एप्लायंसेज Mijia Mini Washing Machine 1kg लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली वॉशिंग मशीन क्लीन 1 किलोग्राम की रेटेड वॉशिंग कैपेसिटी प्रदान करती है। आइए Mijia Mini Washing Machine 1kg के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Mijia Mini Washing Machine Price


कीमत की बात की जाए तो Mijia Mini Washing Machine वर्तमान में JD.com पर 2699 युआन (लगभग 31,339 रुपये)में लिस्टेड है, वहीं प्रीसेल ऑफर के साथ 1999 युआन (लगभग 23,207 रुपये) में उपलब्ध है।


Advertisement
Mijia Mini Washing Machine Specifications


Xiaomi Mijia Mini Washing Machine का मॉडल नंबर XHQG10MJ402 है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली वॉशिंग मशीन क्लीन, मॉर्डन व्हाइट कलर में आती है। यह वॉशिंग मशीन 1 किलोग्राम की रेटेड वॉशिंग कैपेसिटी और 0.5 किलोग्राम की ड्राईंग कैपेसिटी प्रदान करती है, जिससे यह छोटे और फ्रीक्वेंट लोड के लिए बेस्ट है। यह प्रति मिनट 800 रेवोल्यूशन की स्पिन स्पीड के साथ आती है, जो बेहतर तरीके से मॉइस्चर को हटाती है। यह कुल 750W की पावर खपत करती है। यह 0.03MPa से 0.8MPa के वाटर प्रेशर रेंज के अंदर बेहतर तरीके से काम करती है।  इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो मशीन की चौड़ाई 328 मिमी, डेप्थ 452 मिमी और उंचाई 461 मिमी है, जबकि पैकेजिंग की चौड़ाई 420 मिमी, डेप्थ 600 मिमी और उंचाई 578 मिमी है। मशीन का कुल वजन 22 किलोग्राम और ग्रोस वजन 25 किलोग्राम है। यह आसानी से कम जगह में फिट हो जाती है। यह वॉशिंग मशीन 95°C पर हाई टेंप्रेचर वाले स्टीम स्टरलाइजेशन साइकल से लैस है जो HPV और कई बैक्टीरिया समेत सामान्य बीमारियों को खत्म करने के लिए कपड़ों में जाता है। इससे कपड़ों को मेडिकल-ग्रेड स्टैंडर्ड के अनुसार साफ किया जाता है। इंटेलीजेंट डिटर्जेंट डिस्पेसिंग सिस्टम ऑटोमैटिक लोड वजन को महसूस करता है, डिटर्जेंट को एडजेस्ट करता है और सफाई को बेहतर करता है। कपड़े की बेहतर केयर के लिए इसमें एक जेंटल ड्राईंग ऑप्शन है जो सिल्क जैसे नाजुक कपड़े की सुरक्षा के लिए टेंप्रेचर को कंट्रोल करता है।
Advertisement

वॉशिंग मशीन 45 मिनट की क्विक वॉश और ड्राई साइकल प्रदान करती है। 15 मिनट की क्विक वॉश प्रदान करती है और अगर धोने के बाद 30 मिनट के अंदर कपड़े नहीं हटाए जाते हैं तो इसमें ऑटोमैटिक एयरिंग फंक्शन फीचर भी है। यह डीडी डायरेक्ट ड्राइव मोटर से लैस है। यह अलग-अलग कपड़े के लिए अलग वॉशिंग प्रोग्राम प्रदान करता है। वॉशिंग मशीन को Mi होम ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल और जिओएआई के जरिए वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा मशीन फंक्शन में लगातार सुधार के लिए ओटीए ऑनलाइन अपग्रेड का सपोर्ट करती है। मशीन की बैरल लाइट चीजों को नजरअंदाज होने से रोकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.