Xiaomi Mijia Desk Lamp 1S एनहैंस्ड वर्जन लॉन्च, कलरफुल लाइफ के साथ घर को देगा नया मेकओवर

मिजिया डेस्क लैंप 1S एनहैंस्ड वर्जन को फुल-स्पेक्ट्रम एलईडी लैंप बीड्स में अपग्रेड किया गया है और स्पेक्ट्रल कर्व में रेड, ग्रीन और ब्लू कलर का  ऑस्पेक्ट सूरज की रोशनी के समान है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • यह लैंप 42×0.5W एलईडी मॉड्यूल का इस्तेमाल करता है।
  • कलर रेंडरिंग इंडेक्स Ra90 से Ra95 तक बढ़ाया है।
  • Xiaomi Mijia Desk Lamp 1S का एनहैंस्ड वर्जन की कीमत लगभग 2,317 रुपये है।

Xiaomi Mijia Desk Lamp 1S में मिलेगी कलरफुल लाइट्स

Photo Credit: Xiaomi

टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने Mijia Desk Lamp 1S का एनहैंस्ड वर्जन चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया नया वर्जन MIJIA Desk Lamp 1S का अपग्रेडेड वर्जन है जो कि पहली बार चीन में 2019 में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mijia Desk Lamp 1S एनहैंस्ड वर्जन की कीमत 199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 2,317 रुपये है। आइए इस Mijia Desk Lamp 1S एनहैंस्ड वर्जन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो  Xiaomi ने Mijia Desk Lamp 1S का एनहैंस्ड वर्जन की कीमत 199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2,317 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह वर्तमान में प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

मीजिया डेस्क लैंप 1एस एनहैंस्ड वर्जन अपग्रेडेड फुल स्पैक्ट्रम लैंप बीड्स के साथ-साथ अपग्रेडेड Ra95 कलर रेंडरिंग इंडेक्स के साथ आता है। यह चीन के ए-लेवल रीडिंग और राइटिंग वर्क डेस्क लैंप लाइटिंग स्टैंडर्ड को भी सपोर्ट करता है।

मिजिया डेस्क लैंप 1S एनहैंस्ड वर्जन को फुल-स्पेक्ट्रम एलईडी लैंप बीड्स में अपग्रेड किया गया है और स्पेक्ट्रल कर्व में रेड, ग्रीन और ब्लू कलर का  ऑस्पेक्ट सूरज की रोशनी के समान है। सामान्य एलईडी लैंप बीड्स के मुकाबले में ब्लू लाइट को कंट्रोल करने के लिए रेड लाइट और ग्रीन लाइट को कनेक्ट किया जाता है, जिससे लाइट अधिक नॉर्मल और सॉफ्ट हो जाती है।

यह लैंप 42×0.5W एलईडी मॉड्यूल का इस्तेमाल करता है जिसमें 9W की रेटेड पावर और 25,000 घंटे की सर्विस लाइफ है। कलर रेंडरिंग इंडेक्स Ra90 से Ra95 तक बढ़ाया है, जो नेचुरल लाइट के करीब है और चीजों का सही कलर दिखाता है जो इसे रोशनी देता है।
Advertisement

Xiaomi Mijia Desk Lamp 1S एनहैंस्ड वर्जन में 4 लाइटिंग मोड्स (रिडिंग, कंप्यूटर, चिल्ड्रन और फोकस) मिलते हैं। जब फोकस मोड सेट होता है तो लाइट यूजर्स को झिलमिलाहट के जरिए रेस्ट दिखाता है। लैंप एक ही समय में Mijia ऐप और Apple HomeKit सिस्टम से कनेक्ट किया जा सकता है और XiaoAI और Siri वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें एक फिजिकल नॉब भी है जिसके जरिए यूजर्स कलर टेम्परेचर और लाइट ब्राइटनेस को भी एडजस्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये तक सस्ता हुआ Motorola G85 5G फोन, Flipkart ने निकाला धांसू ऑफर
  2. प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
#ताज़ा ख़बरें
  1. 55, 65, 75 इंच बड़े स्क्रीन वाले नए Redmi TV लॉन्च, जानें कीमत
  2. 6 हजार रुपये तक सस्ता हुआ Motorola G85 5G फोन, Flipkart ने निकाला धांसू ऑफर
  3. OnePlus 15R लॉन्च से पहले बुरी खबर! डाउनग्रेड हो सकता है कैमरा
  4. IND vs SA 3rd T20I Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20 मैच आज ऐसे देखें फ्री!
  5. iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
  6. प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
  7. होटल हो या रोड ट्रिप, हर जगह होगा वाई-फाई! Asus ने पावर बैंक से चलने वाला WiFi राउटर RT BE58 Go किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 10 हजार तक सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Pro, Amazon पर धांसू ऑफर
  9. OnePlus 15R में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4K में करेगा वीडियो रिकॉर्ड, जानें सबकुछ
  10. इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.