शाओमी ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्ट टीवी, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

शाओमी ने बुधवार को दो नए स्मार्ट टेलीविज़न भारत में लॉन्च किए। इससे पहले शाओमी ने फरवरी महीने में ही भारतीय मार्केट में अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न 55 इंच मी टीवी 4 को लॉन्च किया था। नए लॉन्च के साथ Xiaomi अपने ग्राहकों को स्मार्ट टीवी के और विकल्प दे रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A के 32 इंच मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है
  • शाओमी मी टीवी 4ए के 43 इंच मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है
  • नए शाओमी स्मार्ट टेलीविज़न की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी

शाओमी मी टीवी 4ए स्मार्ट टेलीविज़न

शाओमी ने बुधवार को दो नए स्मार्ट टेलीविज़न भारत में लॉन्च किए। इससे पहले शाओमी ने फरवरी महीने में ही भारतीय मार्केट में अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न 55 इंच मी टीवी 4 को लॉन्च किया था। नए लॉन्च के साथ Xiaomi अपने ग्राहकों को स्मार्ट टीवी के और विकल्प दे रही है। अब शाओमी के प्रशंसकों के पास सस्ते और छोटे मॉडल में से चुनने का विकल्प होगा। इस चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने 43 इंच मी टीवी 4ए के साथ 32 इंच वाले मी टीवी 4ए को लॉन्च किया। दोनों ही मॉडल स्मार्ट टीवी हैं और शाओमी के पैचवॉल यूआई के साथ आते हैं।
 

Xiaomi Mi TV 4A 43 इंच, Mi TV 4A 32 इंच की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi ने ऐलान किया कि Mi TV 4A के 32 इंच और 43 इंच मॉडल की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 22,999 रुपये होगी। जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। नए शाओमी स्मार्ट टेलीविज़न की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। दोनों ही टेलीविज़न सेट हर हफ्ते दो बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे- मंगलवार और शुक्रवार। ये टेलीविज़न सेट मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर में उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Xiaomi 43-Inch Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है।
Advertisement

शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।
 

शाओमी 32 इंच मी टीवी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
Advertisement

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं।

32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.