शाओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता और छोटा स्मार्ट टीवी

शाओमी ने अपनी मी टीवी 4ए सीरीज़ के तहत एक नया और सस्ता टेलीविज़न सेट लॉन्च कर दिया है। और यह कंपनी का अब तक का सबसे छोटा टीवी है- 32 इंच डिस्प्ले साइज़। नए 32 इंच मी टीवी 4ए की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) रखी गई है, और इस कीमत के साथ यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी है।

शाओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता और छोटा स्मार्ट टीवी
ख़ास बातें
  • शाओमी ने सबसे पहले मार्च में मी टीवी 4ए सीरीज़ लॉन्च की थी
  • नए वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (10,500 रुपये) है
  • मी टीवी 4ए (32 इंच) अभी चीन में उपलब्ध है
विज्ञापन
शाओमी ने अपनी मी टीवी 4ए सीरीज़ के तहत एक नया और सस्ता टेलीविज़न सेट लॉन्च कर दिया है। और यह कंपनी का अब तक का सबसे छोटा टीवी है- 32 इंच डिस्प्ले साइज़। नए 32 इंच मी टीवी 4ए की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) रखी गई है, और इस कीमत के साथ यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी है। अभी यह टीवी सिर्फ भारत में उपलब्ध होगा। जैसा कि शाओमी के अधिकतर प्रोडक्ट के साथ होता है, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नया टेलीविज़न सेट दूसरे बाज़ारों में कब उपलब्ध होगा।

नया शाओमी मी टीवी 4ए (32 इंच) प्लास्टिक बॉडी का बना है और इसका वज़न 3.9 किलोग्राम है। जैसा कि पहले बताया गया, 32 इंच डिस्प्ले वाले इस टीवी का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 768x1366 पिक्सल है। शाओमी मी टीवी 4ए (32 इंच) रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। गौर करने वाली बात है कि, नया वेरिएंट शाओमी के एआई आधारित पैचवॉल सिस्टम के साथ आता है और यूज़र के कंटेट देखने की आदत के हिसाब से यह कंटेट का सुझाव दे सकता है। इस टीवी में एआई आधारित स्पीच रिकग्निशन भी है।

मी टीवी 4ए (32 इंच) में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स की बात करें तो नए टीवी में एक माली-450 एमपी3 जीपीयू और 1 जीबी रैम है। फोन में 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4ए (32 इंच) में वाई-फाई, एक यूएसबी पोर्ट, एक ईदरनेट पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और एक एवी पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं।

नए मी टीवी 4ए (32 इंच) 23 जुलाई की रात से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और कंपनी पहली सेल में टीवी पर 100 चीनी युआन की शिपिंग फीस की छूट दे रही है। याद दिला दें कि कंपनी ने सबसे पहले चीन में मी टीवी 4ए सीरीज़ लॉन्च की थी और इससे पहले ये टीवी 43 इंच, 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध थे।

मई में, कंपनी ने 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच वाले टीवी की उपलब्धता की जानकारी दी थी और कहा था कि चीन में ये प्रोडक्ट 1 जुलाई से उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »