Xiaomi Mi TV 4 का 65 इंच मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

ऐसा लगता है कि Xiaomi जल्द ही भारत में Mi TV 4 का 65 इंच वेरिएंट लॉन्च करेगी। यह दावा शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन के एक ट्वीट के आधार पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi टीवी रेंज की कीमत भारत में 12,499 रुपये से शुरू होती है
  • Mi TV के 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये के आसपास होगी
  • Xiaomi ने हाल ही में अपने किफायती टेलीविज़न सेट की कीमतें कम की थीं

Xiaomi Mi TV 4 का 65 इंच मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

ऐसा लगता है कि Xiaomi जल्द ही भारत में Mi TV 4 का 65 इंच वेरिएंट लॉन्च करेगी। यह दावा शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन के एक ट्वीट के आधार पर किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है कि ‘द बिग पिक्चर' इज कमिंग फ्रॉम मी टीवी इंडिया। इससे साफ है कि शाओमी भारत में एक ऐसा वेरिएंट लाने वाली है जो अब तक की सबसी बड़ी स्क्रीन साइज़ वाला होगा। टीवी सेगमेंट में Xiaomi की आक्रामक कीमत की वजह से Samsung, LG और Sony जैसी अन्य निर्माता कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलती है।

आज की तारीख में मार्केट में भारतीय मार्केट में Mi TV 4 का 55 इंच वेरिएंट 44,999 रुपये में मिलता है। दूसरी तरफ, कंपनी 55 इंच वाले मी टीवी 4 प्रो को 49,999 रुपये में बेचती है। 65 इंच वेरिएंट उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविज़न सेट की तलाश में हैं। 65 इंच वाला मी टीवी चीनी मार्केट में मिलता है। 4K डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले इस टेलीविज़न सेट की कीमत 5,999 चीनी युआन (करीब 63,000 रुपये) है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने नए टेलीविज़न सेट के बारे में गुरुवार को जानकारी दी
 

Mi TV 4 के 65 इंच मॉडल की संभावित कीमत

Xiaomi टीवी रेंज की कीमत भारत में 12,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 32 इंच वाले वेरिएंट का है। वैसे, कंपनी के बड़ी स्क्रीन वाले टेलीवीज़न सेट ज्यादा लोकप्रिय हैं। उम्मीद है कि 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये के आसपास या उससे कम होगी। फिलहाल, शाओमी के नए टेलीविज़न सेट के लॉन्च की तारीख को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

Xiaomi ने हाल ही में अपने किफायती टेलीविज़न सेट की कीमतें कम की थीं। ऐसे जीएसटी दरों में कटौती के बाद किया गया। अब 32 इंच तक के टेलीविज़न और मॉनीटर पर 28 के बजाय 18 प्रतिशत टैक्स लगता है। अब शाओमी के सबसे टेलीविज़न सेट की कीमत 12,499 रुपये है। इसके दाम में 1,500 रुपये में कटौती की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi TV 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.