शाओमी मी एलईडी टीवी 4 की बिक्री आज से, जानिए स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी एलईडी टीवी 4 गुरुवार को 2 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्ट टीवी के लिए दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला एलईडी टीवी है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। बता दें कि भारत में इस टीवी का 55 इंच वाला वेरिएंट उतारा गया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 22 फरवरी 2018 10:43 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी स्मार्ट टीवी की बिक्री आज से
  • फ्लिपकार्ट समेत शाओमी के आधिकारिक स्टोर पर शुरू रही है बिक्री
  • क्या है इस स्मार्ट टीवी की खासियत, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है। पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ शाओमी मी एलईडी टीवी 4 गुरुवार को 2 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्ट टीवी के लिए दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला एलईडी टीवी है। स्मार्ट टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। बता दें कि भारत में इस टीवी का 55 इंच वाला वेरिएंट उतारा गया है। स्मार्ट टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट के साथ-साथ मी.कॉम और मी होम स्टोर पर आज से शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए आपको पेज पर जाकर 'नोटिफाई मी' के ज़रिए रजिस्टर करना होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो शाओमी का स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को सोनी लिव और हंगामा प्ले (619 रुपये कीमत वाले) का सब्सक्रिप्शन, 299 रुपये कीमत वाली मी आईआर केबल और (1,099 रुपये कीमत वाले) ऑन-साइट इंस्टालेशन की सुविधा मुफ्त में पाएंगे। साथ ही बता दें कि 11 बटन वाला एक रिमोट भी यूज़र को मिलेगा, जिससे (आई आर केबल की मदद से) सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित किया जा सकता है। यह टीवी पिछले साल से चीन में बिकनी शुरू हुई थी और इसे सबसे पहले सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया गया था। भारतीय टीवी बाज़ार में शाओमी का यह पहला उत्पाद है, जिसकी कीमत अपनी रेंज में काफी मुफीद मानी जा रही है।
Advertisement
 

शाओमी मी टीवी 4 के स्पेसिफिकेशन

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।
Advertisement

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.