Xiaomi का Mi TV Stick लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 2,799 रुपये

Mi TV Stick डिज़ाइन के मामले में काफी हद तक Amazon Fire TV Stick की तरह ही लगता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और मी टीवी स्टिक के रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है।

Xiaomi का Mi TV Stick लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 2,799 रुपये
ख़ास बातें
  • Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पर चलता है
  • रिमोट कंट्रोल पर गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन भी दिया गया है
  • यह टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने मी टीवी स्टिक को भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mi TV Stick की भिड़ंत मार्केट में Amazon Fire TV Stick से होगी। इसकी मदद से यूज़र्स अपने आम टीवी पर Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix और अन्य कंटेंट सर्विस को स्ट्रीम कर पाएंगे। यह टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के ज़रिए जुड़ सकता है और आम टीवी को स्मार्ट टीवी बना देगा। बता दें कि मी टीवी स्टिक एंड्रॉयड टीवी 9 पर चलता है। इसमें आपको गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा, जहां से आप टेलीविज़न के लिए डेवलप किए जा चुके ऐप को इस्तेमाल कर पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय मार्केट में Xiaomi की यह दूसरी स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इससे पहले Mi Box 4K को लॉन्च किया गया था। Xiaomi के अपने स्मार्ट टीवी कस्टम इंटरफेस पैचवॉल होता है, जबकि यह Mi TV Stick और Mi Box 4K का हिस्सा नहीं है।
 

Mi TV Stick price in India, sale date

भारत में मी टीवी स्टिक को 2,799 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी पहली सेल 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। डिवाइस मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर्स में उपलब्ध होगा। मी पार्टनर स्टोर्स से भी इस प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा। बता दें कि मी टीवी स्टिक ब्लैक रंग में आता है।

दूसरी तरफ, Amazon Fire TV Stick को ग्राहक 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि Xiaomi के अपने Mi Box 4K की कीमत 3,499 रुपये है।
 

Mi TV Stick specifications, features

नया मी टीवी स्टिक डिज़ाइन के मामले में काफी हद तक Amazon Fire TV Stick की तरह ही लगता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और मी टीवी स्टिक के रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है।

शाओमी का यह पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, और जुगलबंदी के लिए इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवॉल नहीं है। इसके अलावा मी टीवी स्टिक डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

इसमें आपको फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक प्री-इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आती है, इसे मी टीवी स्टिक रिमोट पर समर्पित बटन को प्रेस करके डायरेक्टली एक्सेस किया जा सकता है।

Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पर चलता है। यह डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 है। इस स्मार्ट डिवाइस में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा। मी टीवी स्टिक का डाइमेंशन 92.4x30.2x15.2 मिलीमीटर है और वज़न 28.5 ग्राम।

इनके साथ ही वॉयस कमांड के लिए रिमोट कंट्रोल पर गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन भी दिया गया है। नया मी टीवी स्टिक बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आया है। जिसकी सहायता से यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सीधे टीवी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं और फोटो, वीडियो व फिल्म आदि का आनंद टीवी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »