Xiaomi ने लॉन्च किया 43 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत करीब 12,000 रुपये

Xiaomi के Mi TV E43K की कीमत CNY 1,099 (लगभग 11,700 रुपये) है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट के लिए इसे कब उपलब्ध कराया जाएगा? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 43 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत करीब 12,000 रुपये

Mi TV E43K में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी

ख़ास बातें
  • Mi TV E43K में मिलेंगे 8 वॉट के दो स्पीकर्स
  • डुअल प्रोसेसर से लैस है मी टीवी ई43के
  • मी टीवी ई43के में फुल-एचडी डिस्प्ले मौजूद है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने E सीरीज़ स्मार्ट टीवी मॉडल्स में नया Mi TV E43K मॉडल जोड़ लिया है, जो चीन में लॉन्च किया गया है। Mi TV E43K नाम से ही समझ आ जाता है कि इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह टीवी शाओमी के पैचवॉल इंटरफेस के साथ आता है, जो कि आपको एक ही जगह पर सभी प्रकार के कॉन्टेंट का एक्सेस प्रदान करता है। इसमें बेजल-लेस डिज़ाइन और फुल-एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है। हालांकि, कंपनी के दूसरे स्मार्ट टीवी की तरह आपको इस Mi TV E43K में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।
 

Mi TV E43K price

Xiaomi के Mi TV E43K की कीमत CNY 1,099 (लगभग 11,700 रुपये) है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट के लिए इसे कब उपलब्ध कराया जाएगा? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi TV E43K specifications

मी टीवी ई43के में फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलेगा। यह टीवी डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड और माली-450 एमपी2 जीपीयू से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज प्राप्त होगी। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी और इंफ्रारेड के साथ आता है। मी टीवी ई43के में कोई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है। इसका मतलब यह है कि रिमोट इंफ्रारेड के जरिए काम करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए Mi TV E43K में आपको दो HDMI पोर्ट्स ऑफर होंगे और उनमें से एक HDMI ARC (High Definition Multimedia Interface Audio Return Channel) को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा आपको एवी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और इथरनेट पोर्ट भी मिलेगा। ऑडियो के लिए इस टीवी में दो 8 वॉट के स्पीकर्स के साथ डीटीएस 2.0 फीचर है। यह पैचवॉल इंटरफेस पर काम करता है, जिसमें सभी कॉन्टेंट एक ही तरह पर प्राप्त होते हैं। यह आपको अधिक सुगम मनोरंजन प्रदान करता है। इसमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप और मी ऐप स्टोर का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें Airplay और Miracast का भी सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV E43K, Mi TV E43K price, Mi TV E43K specifications

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »