Xiaomi ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro मॉडल से उठाया पर्दा, 4K डिस्प्ले से हैं लैस

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro एल्यूमीनियम फ्रेम और बिना स्क्रू वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं। इन्हें भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है।

Xiaomi ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro मॉडल से उठाया पर्दा, 4K डिस्प्ले से हैं लैस
ख़ास बातें
  • Mi TV 5 Pro में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) ओलेड क्वानटम डॉट स्क्रीन है
  • मी टीवी 5 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है
  • मी टीवी 5 प्रो मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपने लेटेस्ट Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी मॉडल से पर्दा उठा लिया है। नए मी टीवी मॉडल मार्केट में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में उपलब्ध होंगे। मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो मॉडल के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों मॉडल में क्वानटम डॉट स्क्रीन, MEMC मोशन स्मूथनिंग टेक्नोलॉजी और एचडीआर 10+ का अंतर है। ये फीचर्स सिर्फ प्रो वेरिएंट का हिस्सा हैं।
 

Mi TV 5, Mi TV 5 Pro price

Xiaomi के मुताबिक, मी टीवी 5 प्रो की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 37,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 55 इंच वाले मॉडल का है। 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल को 4,999 चीनी युआन (करीब 50,300 रुपये) में बेचा जाएगा। मी टीवी 5 प्रो के 75 इंच वाले मॉडल को 9,999 चीनी युआन (करीब 100,500 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, मी टीवी 5 का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200 रुपये) से शुरू होता है। इस कीमत में 55 इंच वाला मॉडल मिलेगा। इस सीरीज़ के 65 इंच वाले मॉडल को 3,999 चीनी युआन (करीब 40,200 रुपये) में और 75 इंच वाले मॉडल को 7,999 चीनी युआन (करीब 80,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

इन स्मार्ट टीवी को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi TV 5, Mi TV 5 Pro features, specifications

डिज़ाइन की बात करें तो मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो एल्यूमीनियम फ्रेम और बिना स्क्रू वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं। कंपनी ने बताया है कि दोनों ही टीवी 5.9 मिलीमीटर मोटाई वाले हैं। इनके बेज़ल मी टीवी 4 सीरीज़ से 47.1 प्रतिशत पतले हैं।

Mi TV 5 Pro में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) ओलेड क्वानटम डॉट स्क्रीन है। यह एचडीआर10+ सपोर्ट और एमईएमसी टेक्नोलॉजी से लैस है। दूसरी तरफ, Mi TV 5 में भी 4K (3,840x2,160 पिक्सल) स्क्रीन है। लेकिन इसमें एमईएमसी या एचडीआर 10+ के लिए सपोर्ट नहीं है।
 
mi

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो एमलोजिक टी972 प्रोसेसर, पैचवॉल यूज़र इंटरफेस और 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आएंगे। ये टेलीविज़न वाई-फाई 802.11एसी, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी इनपुट्स, ब्लूटूथ 4.2, चार माइक्रोफोन्स, दो 8वॉट के फोर-यूनिट स्पीकर्स और शाओमी के वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं।

मी टीवी 5 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है, जबकि मी टीवी 5 प्रो मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  2. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  5. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  6. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  7. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  9. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »