Xiaomi ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro मॉडल से उठाया पर्दा, 4K डिस्प्ले से हैं लैस

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro एल्यूमीनियम फ्रेम और बिना स्क्रू वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं। इन्हें भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 5 Pro में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) ओलेड क्वानटम डॉट स्क्रीन है
  • मी टीवी 5 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है
  • मी टीवी 5 प्रो मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है
Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपने लेटेस्ट Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी मॉडल से पर्दा उठा लिया है। नए मी टीवी मॉडल मार्केट में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में उपलब्ध होंगे। मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो मॉडल के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों मॉडल में क्वानटम डॉट स्क्रीन, MEMC मोशन स्मूथनिंग टेक्नोलॉजी और एचडीआर 10+ का अंतर है। ये फीचर्स सिर्फ प्रो वेरिएंट का हिस्सा हैं।
 

Mi TV 5, Mi TV 5 Pro price

Xiaomi के मुताबिक, मी टीवी 5 प्रो की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 37,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 55 इंच वाले मॉडल का है। 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल को 4,999 चीनी युआन (करीब 50,300 रुपये) में बेचा जाएगा। मी टीवी 5 प्रो के 75 इंच वाले मॉडल को 9,999 चीनी युआन (करीब 100,500 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, मी टीवी 5 का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200 रुपये) से शुरू होता है। इस कीमत में 55 इंच वाला मॉडल मिलेगा। इस सीरीज़ के 65 इंच वाले मॉडल को 3,999 चीनी युआन (करीब 40,200 रुपये) में और 75 इंच वाले मॉडल को 7,999 चीनी युआन (करीब 80,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

इन स्मार्ट टीवी को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi TV 5, Mi TV 5 Pro features, specifications

डिज़ाइन की बात करें तो मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो एल्यूमीनियम फ्रेम और बिना स्क्रू वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं। कंपनी ने बताया है कि दोनों ही टीवी 5.9 मिलीमीटर मोटाई वाले हैं। इनके बेज़ल मी टीवी 4 सीरीज़ से 47.1 प्रतिशत पतले हैं।

Mi TV 5 Pro में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) ओलेड क्वानटम डॉट स्क्रीन है। यह एचडीआर10+ सपोर्ट और एमईएमसी टेक्नोलॉजी से लैस है। दूसरी तरफ, Mi TV 5 में भी 4K (3,840x2,160 पिक्सल) स्क्रीन है। लेकिन इसमें एमईएमसी या एचडीआर 10+ के लिए सपोर्ट नहीं है।
 

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो एमलोजिक टी972 प्रोसेसर, पैचवॉल यूज़र इंटरफेस और 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आएंगे। ये टेलीविज़न वाई-फाई 802.11एसी, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी इनपुट्स, ब्लूटूथ 4.2, चार माइक्रोफोन्स, दो 8वॉट के फोर-यूनिट स्पीकर्स और शाओमी के वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं।
Advertisement

मी टीवी 5 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है, जबकि मी टीवी 5 प्रो मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  7. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  8. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  9. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.