Xiaomi 17 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी 65 इंच Mi TV

Xiaomi ने हाल ही चीनी मार्केट में फुल-स्क्रीन मी टीवी रेंज और एक 65 इंच म्यूरल टीवी को लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी इन मॉडल को भारत लाए।

Xiaomi 17 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी 65 इंच Mi TV
ख़ास बातें
  • 17 सितंबर को शाओमी का Smarter Living 2020 इवेंट आयोजित होगा
  • लेटेस्ट फिटनेस बैंड Mi Band 4 को भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा
  • मार्केट में कंपनी का सबसे बड़ा टेलीविजन 55 इंच का है
विज्ञापन
Xiaomi भारत में 17 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी इस इवेंट में 65 इंच का मी टीवी लॉन्च कर सकती है जो 4K स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। कंपनी ने इससे पहले ‘Smarter Living 2020' इवेंट का इनवाइट भेजा था। हाल ही में बताया गया कि इस इवेंट में कंपनी मी बैंड 4 को पेश करेगी। पहले चर्चा थी कि कंपनी इसके साथ रेडमी टीवी को लॉन्च करेगी जिसे हाल ही में चीनी मार्केट में उतारा गया था। लेकिन अब कंपनी ने लेटेस्ट टीज़र के ज़रिए लगभग पुष्टि कर दी है कि वह 65 इंच वाला मी टीवी लाने वाली है।

मी इंडिया ने ट्विटर पर नए मी टीवी के लॉन्च का टीज़र जारी किया है। कंपनी ने बताया है कि भारत में सबसे बड़ा और बेस्ट मी टीवी आने को तैयार है। यह 4के एलईडी पैनल से लैस होगा और इसमें यूज़र्स की पसंद के सारे कंटेंट उपलब्ध होंगे। टीज़र वीडियो में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कंपनी के सभी प्रशंसकों को ट्वीट को 65,000 बार रीट्वीट करने को कहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो प्रोडक्ट के नाम का खुलासा लॉन्च की तारीख से पहले किया जाएगा। साफ है कि 65,000 बार रीट्वीट का आंकड़ा 65 इंच के मी टीवी की ओर इशारा है।

याद रहे कि Xiaomi ने हाल ही चीनी मार्केट में फुल-स्क्रीन मी टीवी रेंज और एक 65 इंच म्यूरल टीवी को लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी इन मॉडल को भारत लाए। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई 65 इंच मी टीवी मॉडल हैं जिन्हें भारत में नहीं लाया गया है। आज की तारीख में मार्केट में कंपनी का सबसे बड़ा टेलीविजन 55 इंच का है।

इसी दिन शाओमी अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड Mi Band 4 को भी लॉन्च करेगी। भारत में मी बैंड 4 की कीमत क्या होगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। शाओमी के मी बैंड की पुरानी कीमतों को देखकर यही लगता है कि मी बैंड 4 का दाम 2,000 रुपये के आसपास होगा। चीनी मार्केट में मी बैंड 4 के स्टेंडर्ड वेरिएंट को 169 चीनी युआन (करीब 1,700 रुपये) में और एनएफसी वेरिएंट को 229 चीनी युआन (करीब 2,300 रुपये) में उतारा गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV, 65 inch Mi TV

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »