Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता ड्रोन, एक बार चार्ज होकर चलेगा 85 मिनट

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत 999 CNY (लगभग 11,537 रुपये) है।

Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता ड्रोन, एक बार चार्ज होकर चलेगा 85 मिनट

Photo Credit: FIMI

Xiaomi FIMI Manta की स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत 999 CNY (लगभग 11,537 रुपये) है।
  • Xiaomi FIMI Manta ड्रोन 43 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
  • Xiaomi FIMI Manta ड्रोन 5000mAh की बैटरी के साथ 85 मिनट्स तक उड़ सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi के सब-ब्रांड FIMI ने नया Manta ड्रोन पेश किया है। यह ड्रोन एडवांस जीपीएस का सपोर्ट करता है और आसानी से वर्टिकल टेकऑफ करने के साथ एक बार चार्ज होकर 85 मिनट्स का फ्लाइट टाइम प्रदान करता है। Xiaomi लगातार अपने प्रोडक्ट रेंज में विस्तार करता रहता है। ज्यादातर कंपनी को उसके स्मार्टफोन के चलते जाना जाता है, लेकिन कंपनी कई अन्य टेक प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करती है। हाल ही में शाओमी ने भारत में X Series स्मार्ट टीवी को पेश किया था। यहां हम आपको Xiaomi FIMI Manta ड्रोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत 999 CNY (लगभग 11,537 रुपये) है। मंटा की कीमत FIMI के पिछले ड्रोन FIMI X8 SE 2020 से काफी सस्ती है, जिसे 2,699 CNY (लगभग 31,092 रुपये) में पेश किया गया था।


Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की खासियतें


Xiaomi के सब-ब्रांड FIMI द्वारा हाल ही में पेश किया गया नया फिक्स्ड विंग ड्रोन आसानी से वर्टिकली टेकऑफ और लैंड कर सकता है। यह 43 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। बैटरी बैकअप के मामले में यह ड्रोन 3000mAh की बैटरी के साथ 60 मिनट्स तक उड़ सकता है और 5000mAh की बैटरी के साथ 85 मिनट्स तक उड़ सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसमें 700mm के विंग्सपैन, 445mm की लंबाई और 500 ग्राम वजन है। 

FIMI Manta इलेक्ट्रॉनिक कंपास और एयरस्पीड सेंसर से लैस किया जा सकता है, हालांकि ये फैक्टरी पैकेज में शामिल नहीं हैं। Manta ड्रोन में 4 सीरियल पोर्ट, एक जीपीएस एचडी एफपीवी, एक सीआरएसएफ प्रोटोकॉल रिसीवर और दो आईआईसी इंटरफेस हैं। Manta ड्रोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ड्रोन है जो हवाई फुटेज कैप्चर करने का एक बेहतरीन और किफायती ऑप्शन चाहते हैं। इस ड्रोन को आसानी से उड़ाया जा सकता है और इसकी फ्लाइट का समय भी लंबा है, जो इसे शुरुआती और अनुभवी दोनों यूजर्स के लिए बिल्कुल सही बनाता है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »