Xiaomi ब्लूटूथ स्पीकर RGB लाइट, 360 डिग्री साउंड के साथ लॉन्च!

Xiaomi Bluetooth Speaker में 40W की पावर मिलती है जो कि 93DB की अधिकतम मात्रा के साथ 360 डिग्री साउंड अनुभव मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने दो कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिए हैं।
  • Xiaomi Bluetooth Speaker में 40W की पावर मिलती है।
  • Xiaomi Bluetooth Speaker Mini एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे चलती है।

Xiaomi Bluetooth Speaker में 40W की पावर मिलती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने साल की शुरुआत में चीन में दो कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए थे। अब Xiaomi Bluetooth Speaker और Xiaomi Bluetooth Speaker Mini स्पीकर Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर नजर आए हैं। पहले ये स्पीकर सिर्फ चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध थे। हालांकि, स्पीकर ऑफिशियल साइट पर लिस्टेड हैं, लेकिन कीमत की जानकारी का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। 


Xiaomi Bluetooth Speaker, Bluetooth Speaker Mini Price


चीनी में उपलब्ध ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। चीन में बड़े ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत $86 (लगभग 7,178 रुपये) से भी कम पर उपलब्ध है। जबकि ब्लूटूथ स्पीकर मिनी की कीमत लगभग $30 (लगभग 2,504 रुपये) है। अब तक इन्हें सिर्फ AliExpress और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए ही ऑर्डर किया जा सकता था। ऑफिशियल लॉन्च अब नजदीक नजर आ रहा है, हालांकि Xiaomi ने अभी तक लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अनुमानित कीमतों के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं है।


Xiaomi Bluetooth Speaker Specifications


Xiaomi Bluetooth Speaker में 40W की पावर मिलती है जो कि 93DB की अधिकतम मात्रा के साथ 360 डिग्री साउंड अनुभव मिलता है। इसमें 2 ट्वीटर, एक मिड-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर और ड्यूल पेसिव रेडिएटर्स हैं। स्पीकर में IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है, जिसके चलते इसे आसानी से पूल के किनारे या समुद्र तट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मल्टी-डिवाइस पेयरिंग और स्टीरियो प्लेबैक के लिए हाइपरओएस कनेक्ट का भी सपोर्ट करता है, जिसमें कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग सिस्टम भी है। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्पीकर को एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


Advertisement
Xiaomi Bluetooth Speaker Mini Specifications


Xiaomi Bluetooth Speaker Mini ज्यादा कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल ऑप्शन प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 10 सेमी, चौड़ाई 7 सेमी, मोटाई 7 सेमी और वजन सिर्फ 330 ग्राम है। यह 360° ऑम्निडायरेक्शनल साउंड आउटपुट प्रदान करने के लिए दो फुल-रेंज स्पीकर और एक पेसिव रेडिएटर का इस्तेमाल करता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक चल सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हाइपरओएस कनेक्ट है। यह आईपी67 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसमें टॉप पर एंबिएंट आरजीबी लाइट सिस्टम भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.