Vu Ultra 4K Smart रेंज के चार नए मॉडल भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 25,999 रुपये

Vu ने अपने नए 4K टीवी मॉडल्स में अल्ट्रा-एज 4के (3,840x2,160 पिक्सल) DLED (डायरेक्ट एलईडी) डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया है। डायरेक्ट एलईडी डिस्प्ले में स्क्रीन को रोशन करने के लिए एलसीडी पैनल के पीछे एलईडी की अरेंजमेंट की गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जून 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Vu Ultra 4K टीवी चार साइज़ में लॉन्च किया गया है
  • 43, 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च हुए हैं नए टीवी
  • वीयू का दावा, पिछले महीने बेचे 50,000 से ज्यादा टीवी

Ultra-edge 4K display के साथ आई Vu Ultra 4K टीवी रेंज

Vu Televisions ने बुधवार को भारत में 4K एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की रेंज में विस्तार करते हुए चार नए मॉडल पेश किए हैं, वो चार नए मॉडल- 43, 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज़ में आए हैं। Vu Ultra 4K टीवी की नई रेंज अल्ट्रा-ऐज 4के डिस्प्ले के साथ आती है, जो 40 प्रतिशत इनहांस्ड ब्राइटनेस प्रदान करती है और इसमें बैकलाइट कंट्रोलर भी शामिल है। इसके अलावा यह टीवी Pro Picture Calibration के साथ आते हैं, जो कि यूज़र को गामा करेक्शन, नॉयज़ रिडक्शन, कलर टैंपरेचर और टेक्निकल आस्पेक्ट को एडजस्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही Vu प्रीलोडेड Amazon Prime Video, Netflix, और YouTube के साथ-साथ Google Play का एक्सेस ऑफर करता है।
 
 

Vu Ultra 4K TV series price in India, availability details

Vu Ultra 4K TV (43UT) यानी 43 इंच मॉडल की कीमत भारत में 25,999 रुपये है, जबकि Vu Ultra 4K TV (50UT) 50 इंच मॉडल का दाम 28,999 रुपये है। Vu Ultra 4K TV (55UT) यानी 55 इंच के मॉडल को 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस सीरीज़ के टॉप-ऑफ-द-लाइन Ultra 4K TV (65UT) यानी 65 इंच के वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है। टीवी के इन सभी मॉडल की सेल Amazon पर शुरू हो गई है। इन्हें ऑफलाइन मार्केट पर भी आने वाले दिनों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Vu Ultra 4K TV series specifications, features

Vu ने अपने नए 4K टीवी मॉडल्स में अल्ट्रा-एज 4के (3,840x2,160 पिक्सल) DLED (डायरेक्ट एलईडी) डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया है। डायरेक्ट एलईडी डिस्प्ले में स्क्रीन को रोशन करने के लिए एलसीडी पैनल के पीछे एलईडी की अरेंजमेंट की गई है। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल चार अलग-अलग साइज़ में पेश किए गए हैं, जिनमें डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और हाइब्रिड लॉग गामा (HLG) स्टैंटर्ड आदि का सपोर्ट मौजूद है। ऑडियो आउटपुट की बात करें, तो टीवी में डॉल्बी डिजिटल+ और डीटीएस वरचुअल: एक्स सराउंडेड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। सभी टीवी मॉडल में दो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। हालांकि, सभी टीवी अलग-अलग ऑडियो मोड, जिसमें स्टैंडर्ड, थिएटर्स, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक और लेट नाइट आदि शामिल हैं, के साथ आते हैं।

वीयू अल्ट्रा 4के टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करते हैं और ये गूगल प्ले एक्सेस के साथ आते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ वॉयस सर्च सपोर्ट मौजूद है जो कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में प्री-इंस्टॉल Amazon Prime Video, Hotstar, Netflix, और YouTube जैसे ऐप्स मौजूद हैं।
Advertisement

नए टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साल माली-470 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 802.11एसी (डुअल-बैंड), ब्लूटूथ वी5.0, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, हेडफोन जैक, ऑप्टिकल ऑडियो, आरएफ एनालॉग पोर्ट, एवी इनपुट और इथरनेट पोर्ट विकल्प शामिल हैं। टीवी में आपको क्रोमकास्ट सपोर्ट भी मिलेगा।

वीयू अल्ट्रा 4के टीवी मॉडल्स में अपबिट सराउंड साउंड फीचर दिया गया है, जो इनहांस्ड ऑडियो आउटपुट के साथ प्रभावशाली अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें पेरेंटल ब्लॉक फीचर भी मौजूद है, जो कि पेरेंट्स को अनुचित टीवी कॉन्टेंट कंट्रोल करने की अनुमति प्रदान करता है। इसके सहारे पेरेंट्स यह पुख्ता कर सकते हैं कि उनके बच्चों को टीवी पर क्या देखना चाहिए और क्या नहीं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

961mm x 560mm x 83mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1116mm x 647mm x 85mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1230mm x 712mm x 86mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1448mm x 834mm x 81mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.