43 इंच Vu GloLED TV हुआ भारत में लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि महंगे टीवी भी रह जाएं पीछे, जानें कीमत

कीमत की बात की जाए तो Vu GloLED 43 inch TVकी कीमत 29,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 27 नवंबर, 2022 से उपलब्ध होगा।

43 इंच Vu GloLED TV हुआ भारत में लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि महंगे टीवी भी रह जाएं पीछे, जानें कीमत

Photo Credit: Flipkart

Vu GloLED 43 inch TV में 84W का साउंड आउटपुट है।

ख़ास बातें
  • Vu GloLED 43 inch TV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
  • 43-inch Vu GloLED TV की कीमत 29,999 रुपये है।
  • Vu GloLED TV में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
टेक दिग्गज Vu Televisions ने भारतीय बाजार में वर्ल्ड टेलीविजन डे के मौके पर अपना नया 43-inch Vu GloLED TV लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Vu GloLED 43 इंच TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vu GloLED 43 inch TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vu GloLED 43 inch TVकी कीमत 29,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 27 नवंबर, 2022 से उपलब्ध होगा।

लॉन्च पर कमेंट करते हुए Vu Technologies की प्रेसिडेंट और सीईओ देविता सराफ ने कहा कि “सिर्फ 2 महीनों में हमने Vu GloLED TV की 46675 यूनिट्स बेची हैं। 2023 तक 2 लाख यूनिट्स बेचने का अनुमान है। हमारे टीवी को फ्लिपकार्ट पर 4.4 स्टार रेटिंग और 4635 रिव्यू मिले हैं। 2022 में अब तक लगभग 1.5 मिलियन वीयू टीवी की बिक्री के साथ हमारे लिए यह साल शानदार रहा है। Vu GloLED TV के लॉन्च के बाद मुझे सोशल मीडिया पर ग्राहकों से बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं कि हम 43 इंच में Vu GloLED TV कब लॉन्च कर रहे हैं। हम सभी ग्राहकों को यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि 43 इंच 4Vu GloLED TV अब 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।
 

Vu GloLED 43 inch TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vu GloLED TV  में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह Glo A.I. प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें NTSC कलर गेमुट 94% तक है जो कि किसी भी सामान्य 4K LED TV से बेहतर है। यह एक प्रकार से किसी भी OLED टीवी की तरह काम करता है, जिसमें 100% तक एनटीएससी कलर गेमुट होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Vu GloLED TV Google TV OS पर काम करता है।

Vu Glo AI प्रोसेसर एडवांस AI के साथ OTT कंटेंट को बेहतर करता है। इसमें फुल कलर गेमुट रिप्रोड्यूस होता है। Vu Glo AI प्रोसेसर में लेटेस्ट क्वाड-कोर प्रोसेसर और एक ड्यूल-कोर GPU है, जिससे ऐप बिना किसी रुकावट के काम कर सकती हैं।

Vu GloLED TV डीजे सबवूफर से लैस है जो कि GloLED TV के स्लीक फ्रेम के अंदर है। यह 84 वाट का साउंड आउटपुट प्रदान करता है। Vu GloLED TV की आवाज 100% वॉल्यूम होने पर भी क्रैक या वाइब्रेट नहीं करती है। Vu GloLED TV में 84 वॉट का साउंड आउटपुट जेनरेट करने के लिए 2 स्पीकर के साथ बिल्ट-इन साउंडबार भी दिया गया है। यूजर्स टीवी पर Spotify ऐप चला सकते हैं और आसानी से फोन से अपनी पसंद के म्यूजिक लाइब्रेरी को वायरलेस तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »