Vu Masterpiece TV 85 इंच 4K HDR QLED पैनल के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vu Masterpiece TV में कैमरा, बिल्ट-इन ट्रैकपैड के साथ वायरलेस कीबोर्ड जैसे फीचर्स भी शामिल है, जो कि इस टीवी को और भी ज्यादा प्रोडक्टिव और ऑफिस के कार्य का सहायक बनाता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2020 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Vu Masterpiece TV सिंगल ब्लैक एंड 'अर्मानी गोल्ड' कलर ऑप्शन में आता है
  • वीयू मास्टरपीस टीवी में बिल्ट-इन Windows 10 PC फीचर किया गया है
  • यह टीवी Android TV 9 Pie से लैस है

यह एंड्रॉयड टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेस से लैस है

Vu Masterpiece TV कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप टीवी भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 3,50,000 रुपये है। यह टेलीविज़न सिंगल 85 इंच साइज़ विकल्प और 4K HDR QLED स्क्रीन के साथ आया है, जिसमें आपको डॉल्बी विज़न एचडीआर स्टैंडर्ड और 50 वॉट बिल्ट-इन साउंडबार मिलेगा। दिलचस्प बात यह भी है कि इसमें बिल्ट-इन Windows 10 PC फीचर किया गया है और साथ ही इसमें कैमरे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह टीवी Android TV 9 Pie से लैस है, जिसे आप भारत में सभी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
 

Vu Masterpiece TV specifications and features

Vu Masterpiece TV कंपनी के फ्लैगशिप टेलीविज़न का सबसे महंगा टीवी है, जिसकी कीमत 3,50,000 रुपये है। हालांकि, इस कीमत के लिहाज़ से कंपनी काफी कुछ इस टीवी में पेश करती है, जिसमें 85 इंच की अल्ट्रा-एचडी QLED स्क्रीन है जिसमें आपको डॉल्बी विज़न एचडीआर विज़न फॉर्मेट प्राप्त होगा। इस टीवी का अधिकतम रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसके अलावा वीयू मास्टरपीस टीवी में लोकल डिमिंग फीचर दिया गया है, जिसके साथ LED बैकलाइट में 256 ज़ोन बिल्ट किए गए हैं।

यह टीवी सिंगल ब्लैक और 'अर्मानी गोल्ड' कलर ऑप्शन में आता है। टीवी के फ्रंट में साउंडबार स्पीकर दिया गया है। टीवी के छह स्पीकर सिस्टम में 50 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। वहीं, इसमें Dolby MS12 और DTS:X फॉर्मेट सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट टीवी के फंक्शन भी मौजूद है, जैसे यह Android TV 9 Pie पर काम करता है, जिसके साथ Netflix, Amazon Prime Video और Hotstar जैसे सभी प्रमु स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है, जिसे ब्लूटूथ-इनेबल रिमोट के माइक्रोफोन से एक्सेस किया जा सकता है।  

वीयू मास्टरपीस टीवी का अनोखा फीचर बिल्ट-इन Windows 10 PC है, जो कि Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें कैमरा, बिल्ट-इन ट्रैकपैड के साथ वायरलेस कीबोर्ड जैसे फीचर्स भी शामिल है, जो कि इस टीवी को और भी ज्यादा प्रोडक्टिव और ऑफिस के कार्य का सहायक बनाता है। यह एंड्रॉयड टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेस से लैस है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.