स्‍मार्ट TV में होम थिएटर का एक्‍सपीरियंस! Vu ने लॉन्‍च की नई सीरीज, 50 इंच मॉडल 33,999 रुपये में, जानें बाकी फीचर्स

कंपनी ने कहा है कि वह 43 इंच मॉडल भी लॉन्च करेगी। इसके लिए दिवाली के आसपास तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • ये TV ग्‍लो पैनल, ग्‍लो AI प्रोसेसर व Google TV OS जैसे फीचर्स से लैस हैं
  • दावा है कि ग्‍लो पैनल टीवी की ब्राइटनैस को 60 फीसदी तक बढ़ाता है
  • टीवी में एडवांस्‍ड क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं

ये टीवी इनबिल्‍ट DJ सबवूफर के साथ आते हैं और 104 वॉट का साउंड आउटपुट देते हैं, जिसका मतलब है कि यूजर्स को होम थिएटर वाला साउंड एक्‍सपीरियंस मिलेगा।

टेलिविजन कैटिगरी में ब्रैंड्स खुद को लगातार एक्‍स्‍प्‍लोर कर रहे हैं। इनमें Vu भी शामिल है। कंपनी ने ‘Vu मास्टरपीस Glo QLED TV' कुछ समय पहले लॉन्‍च किए थे। अब कंपनी बजट फ्रेंडली ‘Vu GloLED' टीवी लेकर आई है। मंगलवार को ये टीवी लॉन्‍च किए गए। ग्‍लो पैनल, ग्‍लो AI प्रोसेसर और Google TV OS की खूबियों के साथ आने वाले ये स्‍मार्ट टीवी 33,999 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी का दावा है कि उसका ग्‍लो पैनल टीवी की ब्राइटनैस को 60 फीसदी तक बढ़ाता है और बिजली की खपत भी कम करता है, लेकिन उससे भी दिलचस्‍प है इन टीवी में मिलने वाला साउंड। ये टीवी इनबिल्‍ट DJ सबवूफर के साथ आते हैं और 104 वॉट का साउंड आउटपुट देते हैं, जिसका मतलब है कि यूजर्स को होम थिएटर वाला साउंड एक्‍सपीरियंस मिलेगा। 
 

Vu GloLED TV के दाम और उपलब्‍धता 

Vu GloLED TV को 50इंच, 55इंच और 65इंच साइज में लॉन्‍च किया गया है। फ्लिपकार्ट समेत रिटेल आउटलेट्स पर इनकी बिक्री शुरू हो गई है। जैसा कि हमने आपको बताया शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। यह 50 इंच मॉडल के दाम हैं। 55 इंच मॉडल की कीमत 38,999 रुपये और 65 इंच मॉडल के दाम 57,999 रुपये हैं। कंपनी ने कहा है कि वह 43 इंच मॉडल भी लॉन्च करेगी। इसके लिए दिवाली के आसपास तक इंतजार करना होगा। 
Advertisement
 

Vu GloLED TV के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

ये टीवी तीन स्‍क्रीन साइज में आते हैं। कंपनी ने कहा है कि Vu GloLED टीवी में 94% NTSC कलर गैमेट है, जो नॉर्मल 4K LED टीवी से कहीं ज्‍यादा है। Vu GloLED टीवी की बड़ी खूबी इनमें इनबिल्‍ट किया गया डीजे सबवूफर है, जिसे टीवी के स्लीक फ्रेम में फ‍िट किया गया है। इसके साउंडबार 104वॉट का साउंड आउटपुट देते हैं। 

ये टीवी दूर तक सपोर्ट करने वाले माइक्रोफोन से पैक हैं, जिससे वॉयस सर्च करना आसान हो जाता है। टीवी में दिया गया एबिएंट लाइट सेंसर घर की लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से सेटिंग्‍स को अडजस्‍ट कर लेता है। टीवी में एडवांस्‍ड क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि उसने मार्च 2022 में जिस ‘Vu मास्टरपीस ग्लो टीवी' को लॉन्‍च किया था, उसे 9,000 से ज्‍यादा कस्‍टमर्स को डिल‍िवर किया गया है। इसकी एक यूनिट की कीमत करीब 1 लाख रुपये है और यह ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिकने वाला QLED टीवी है।


Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.