Vu Cinema Smart TV के दो नए वेरिएंट भारत मे लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Vu Cinema TV रेंज सबसे पहले जनवरी में लॉन्च की गई थी, जिसकी कीमत 26,999 रुपये से शुरू थी। अब तक इस सीरीज़ के स्मार्ट टीवी 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच वेरिएंट में उपलब्ध थे।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 22 जून 2020 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Vu किफायती रेंज में पेश कर रही है महंगे 4K Cinema TV रेंज के फीचर
  • स्मार्ट टीवी में मिलेगा 40 वॉट फ्रंट-फायरिंग बिल्ट-इन साउंडबार
  • एंड्रॉयड 9 पाई से लैस होंगे टीवी के यह नए वेरिएंट

43 इंच Vu Cinema Smart TV की कीमत 21,999 रुपये

Vu ने भारत में Vu Cinema Smart TV सीरीज़ के दो नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं, जो हैं- 32 इंच एचडी रिजॉल्यूशन और 43 इंच फुल-एचडी रेंज। वीयू ने इस साल की शुरुआत में अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन में तीन साइज़ पेश किए थे, लेकिन अब कंपनी छोटे और अधिक किफायती साइज़ में नए फीचर के साथ स्मार्ट टीवी लेकर आई है। वीयू सिनेमा टीवी के नए वेरिएंट की सेल 23 जून से Flipkart पर शुरू होगी।
 

Vu Cinema Smart TV price in India

नए वेरिएंट्स Flipkart पर लिस्ट कर दिए गए हैं। 32 इंच Vu Cinema TV 1366x768 पिक्सल एचडी एलईडी स्क्रीन से लैस है और 43 इंच वेरिएंट 1920x1080 पिक्सल फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आएगा। दोनों ही टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है और 40 वॉट साउंडबार-स्टाइल स्पीकर सिस्टम के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ Apple AirPlay दिया गया है। टीवी के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि इसका 43 इंच वेरिएंट आपको 21,999 रुपये में मिलेगा।
 
 

Vu Cinema Smart TV features and specifications

आपको बता दें, Vu Cinema TV रेंज सबसे पहले जनवरी में लॉन्च की गई थी, जिसकी कीमत 26,999 रुपये से शुरू थी। अब तक इस सीरीज़ के स्मार्ट टीवी 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच वेरिएंट में उपलब्ध थे। सभी वेरिएंट 4K स्क्रीन के साथ आए थे, इसके अलावा इसमें एचडीआर कॉन्टेंट सपोर्ट के साथ डॉल्बी विज़न फॉर्मेट भी मौजूद था।

हालांकि, अब कंपनी वीयू सिनेमा टीवी रेंज के कुछ प्रमुख फीचर्स छोटे स्क्रीन व किफायती स्क्रीन साइज़ टीवी के लिए लेकर आई है, जिसमें 40 वॉट फ्रंट-फायरिंग बिल्ट-इन साउंडबार, और एंड्रॉयड 9 पाई आदि फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें आपको वॉयस रिमोट के जरिए गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 

Vu Cinema Smart TV competition

दिलचस्प बात यह है कि वीयू महंगे 4K Cinema TV रेंज के कुछ कोर फीचर्स अपने नए किफायती वेरिएंट्स में पेश कर रही है, जिसकी वजह से यह रेंज एंट्री-लेवल ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करेगी। इसके 32 इंच व 43 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये व 21,999 रुपये है, जिस वजह से यह टीवी इस मार्केट सेगमेंट में Xiaomi और Realme जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगे। हम वीयू सिनेमा टीवी के 50 इंच 4K वेरिएंट की साउंड क्वालिटी से काफी प्रभावित हुए थे और उम्मीद करते हैं कि यह किफायती मॉडल भी कुछ इसी तरह का अनुभव ग्राहकों को प्रदान करेंगे।

आपको बता दें, OnePlus भी जुलाई में किफायती स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। उम्मीद है कि इस लॉन्च के बाद वीयू को भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vu, Vu Cinema TV, Android TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.