80W पावर वाला साउंडबार URBAN Harmonic 2080 भारत में Rs 6,999 में लॉन्च, जानें खास फीचर

Harmonic Soundbar 2080 में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 14:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है।
  • यह साउंडबार LED डिस्प्ले से लैस है।
  • इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

Harmonic Soundbar 2080 में 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है।

Photo Credit: gourban

URBAN स्मार्ट वियरेबल्स ने होम ऑडियो प्रोडक्ट्स में नया साउंडबार Harmonic 2080 लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह सिनेमा जैसा अनुभव देने वाली साउंड डिलीवर कर सकता है। इसमें 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। यह 80W की पावरफुल साउंड आउटपुट दे सकता है। स्लीक डिजाइन के साथ मैटे पियानो ब्लैक फिनिश में आने वाला यह साउंडबार LED डिस्प्ले से लैस है। इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा AUX और USB का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसमें वायर्ड सबवूफर मिलता है जो डीप और पावरफुल बेस पैदा करता है। साउंडबार मे 4 तरह के EQ मोड दिए गिए हैं। आइए जानते हैं कीमत और अन्य फीचर्स के बारे मेँ। 
 

Harmonic Soundbar 2080 price

Harmonic Soundbar 2080 को कंपनी ने 7,999 रुपये के MRP पर पेश किया है। लेकिन स्पेशल लॉन्च प्राइस के तहत इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Harmonic Soundbar 2080 specifications

Harmonic Soundbar 2080 में 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार यह एक कॉम्पेक्ट, पोर्टेबल और कहीं भी कनेक्ट हो सकने वाला साउंड डिवाइस है। यह साउंडबार मैटे पियानो ब्लैक फिनिश में आता है। इस पर LED डिस्प्ले भी दिया गया है जो इसे मॉडर्न बनाता है। साउंडबार 80W की पावर आउटपुट दे सकता है। इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा AUX और USB का ऑप्शन भी मिल जाता है। 

साउंडबार में कंपनी ने खास सिग्नेचर फीचर दिया है जो 3D सराउंड साउंड के नाम से आता है। यह इमर्सिव ऑडियो पैदा करता है। इसमें वायर्ड सबवूफर मिलता है जो डीप और पावरफुल बेस पैदा करता है। साउंडबार मे 4 तरह के EQ मोड दिए गिए हैं जिनमें मूवी, म्यूजिक, न्यूज, और गेमिंग शामिल हैं। कंपनी ने इसके साथ रिमोट कंट्रोल दिया है। साथ ही बॉडी पर भी सॉफ्ट टच कंट्रोल दिए गए हैं। ब्रांड इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  2. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  5. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  6. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  7. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  9. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  10. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.