मार्वल की नई सीरीज Moon Knight का ट्रेलर रिलीज, जानें क्‍या होने वाला है खास

‘द मून नाइट’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 13:14 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को मार्वल स्टूडियोज ने इसकी घोषणा की
  • 40-50 मिनट के 6 ऐपिसोड होंगे इस सीरीज में
  • जेरेमी स्लेटर इस सीरीज के निर्माता और प्रमुख लेखक हैं

ट्रेलर की शुरुआत में स्टीवन ग्रांट (इसाक) स्टेइंग अवेक नाम के हेल्पलाइन पर कॉल करते हुए कहता है, मुझे नींद की बीमारी है।

मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studios) की अपकमिंग सीरीज ‘मून नाइट' (Moon Knight) का ट्रेलर, रिलीज डेट और पोस्‍टर सामने आ गए हैं। मंगलवार को मार्वल स्टूडियोज ने इसकी घोषणा की। मून नाइट के पोस्टर को अनवील करते हुए स्‍टूडियो ने बताया कि ‘ऑस्कर इसाक' के अभ‍िनय वाली इस सीरीज का प्रीमियर 30 मार्च को Disney+ और Disney+ Hotstar पर होगा। ‘द मून नाइट' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।  

ट्रेलर की शुरुआत में स्टीवन ग्रांट (इसाक) स्टेइंग अवेक नाम के हेल्पलाइन पर कॉल करते हुए कहता है, ‘मुझे नींद की बीमारी है। कुछ समझ नहीं आ रहा कि सपना क्‍या है और हकीकत क्‍या है। एक सुबह स्टीवन की नींद बेहद चिंता के साथ खुलती है और वह अपने बुरे सपने से भागने की कोशिश करता है। हालांकि वह तेजी से नीचे गिरता है, क्‍योंकि उसके पैर बंधे हुए होते हैं। मून नाइट के ट्रेलर से पता चलता है कि मार्वल की यह नई सीरीज लंदन में सेट है। स्टीवन यानी इसाक नेशनल गैलरी में काम करता है (जहां एक प्राचीन मिस्र प्रदर्शनी चल रही है)। स्टीवन सोचता है कि वह एक रात संग्रहालय में पागल हो रहा है।

इसके बाद का ट्रेलर बताता है कि स्टीवन को एक फोन और छिपी हुई चाबियों का पता चलता है। वह फोन उठाता है। फोन के दूसरी तरफ से एक महिला बोलती है, ओह माई गॉड तुम जिंदा हो, तुम्‍हें हो क्‍या गया है मार्क? स्टीवन उलझन में है कि उसे मार्क क्यों कहा जा रहा है। दरअसल यह मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्‍टर का बैकग्राउंड है, जिसमें मार्क स्पेक्टर असामाजिक पहचान से पीड़ित है और उसकी हर पहचान एक कहानी है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि स्टीवन एक नेशनल गैलरी में काम करता है, जबकि मार्क का जीवन पूरी तरह से अलग है। 

कुछ और कैरेक्‍टर भी सीरीज के टीजर में नजर आते हैं। इनमें शामिल हैं- आर्थर हैरो (एथन हॉक) - एक धार्मिक नेता, जिसके लिए लोग सड़क पर झुकते हैं। वह स्‍टीवन से कहते हैं, बहुत तकलीफ देती है ना दिमाग की यह हेराफेरी। तुम्‍हारे अंदर एक पागलपन है। इस डॉयलॉग के बाद ही कुछ हैरतंगेज सीन आते हैं, जिसमें स्‍टीवन एक गाड़ी ड्राइव कर रहा है। ना चाहते हुए भी उसके हाथ में एक पिस्‍टल है। कई और गाड़‍ियां उसका पीछा कर रही हैं। ट्रेलर के आखिर में स्‍टीवन नीचे गिरता हुआ दिखता है, जहां मिस्र के पिरामिड नजर आते हैं। इसके बाद डॉयलॉग आता है- अपने फ‍ितूर को अपनी फ‍ितरत बना लो। इसके बाद स्‍टीवन का पूरा शरीर बदलता हुआ दिखाई देता है। वह नई पोशाक में आता है और किसी को बुरी तरह से मारता है।  
Advertisement

मून नाइट का प्रीमियर 30 मार्च को Disney+ और Disney+ Hotstar पर होगा। भारत में मून नाइट- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में आएगी। 40-50 मिनट के 6 ऐपिसोड होंगे। इसे मोहम्मद दीब, जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड ने डायरेक्‍ट किया है। जेरेमी स्लेटर इस सीरीज के निर्माता और प्रमुख लेखक हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.