Toshiba ने 100, 85, 75, 65 इंच बड़े Toshiba REGZA 2700NF TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Toshiba REGZA 2700NF miniLED टीवी में 95 प्रतिशत कलर गेमट कवरेज है।

Toshiba ने 100, 85, 75, 65 इंच बड़े Toshiba REGZA 2700NF TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Toshiba REGZA 2700NF miniLED TV

ख़ास बातें
  • शुरुआती मॉडल 65 इंच डिस्प्ले से लैस है।
  • टीवी में 1300 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • टॉप मॉडल 100 इंच का है।
विज्ञापन
जापानी इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज कंपनी Toshiba ने नया टीवी REGZA 2700NF लान्च किया है जो कि एक mini LED TV टीवी है। टीवी में 1300 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह चार साइज में आता है। शुरुआती मॉडल 65 इंच डिस्प्ले से लैस है। उसके बाद 75 इंच, 85 इंच और अंत में 100 इंच का टीवी भी इसमें पेश किया गया है। आइए जानते हैं ये किन फीचर्स और किस प्राइस रेंज में आते हैं। 
 

Toshiba REGZA 2700NF mini LED TV Price

Toshiba REGZA 2700NF टीवी की कीमत 8499 युआन (लगभग 1 लाख रुपये) से शुरू होती है। जिसमें इसका 65 इंच मॉडल आता है। 75 इंच मॉडल की कीमत 10,969 युआन है। वहीं, 85 इंच मॉडल 14,999 युआन में आता है। टॉप मॉडल 100 इंच का है जिसकी कीमत 34,999 युआन (लगभग 4 लाख रुपये) है। 
 

Toshiba REGZA 2700NF mini LED TV Specifications

Toshiba REGZA 2700NF mini LED TV में, जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें मिनी एलईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सबसे बड़े मॉडल में 1024 बैकलाइट पार्टीशन दिए गए हैं। टीवी में काफी ज्यादा ब्राइटनेस देखने को मिलती है जो कि 1300 निट्स की बताई गई है। इसमें Picture Engine Pro का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही टीवी का अपना कलर कैलिब्रेशन भी अलग से काम करता है। इस सब की मदद से टीवी में इमेज डिटेल निकल कर आते हैं, कलर डिटेल अच्छे आते हैं और कंट्रास्ट भी मेंटेन रहता है। 

टीवी में 95 प्रतिशत कलर गेमट कवरेज है। टीवी में साउंड के लिए 7 यूनिट वाला रॉकेट लॉन्चर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। साउंड क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इसमें बीआर ऑडिटरी परसेप्शन चिप का इस्तेमाल किया गया है। ध्यान दें कि स्टैंडर्ड मॉडल में साउंड सिस्टम 5 यूनिट रॉकेट लॉन्चर के साथ आता है। फिल्म मेकर मोड में टीवी ओरिजनल फ्रेम रेट, कंट्रास्ट, आस्पेक्ट रेश्यो और दूसरे पैरामीटर को मेंटेन रख सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »