Thomson Path Android TV के 42 और 43 इंच वेरिएंट भारत में लॉन्च, 20 जनवरी से होगी सेल

दोनों ही टीवी सेट की सेल भारत में 20 जनवरी से Flipkart पर शुरू होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक Republic Day सेल का आयोजन करने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 15:03 IST
ख़ास बातें
  • दोनों टीवी में फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) DLED IPS पैनल दिया गया है
  • थॉमसन 43 इंच टीवी मॉडल में मौजूद है 40 वॉट स्पीकर
  • 42 इंच मॉडल में 30 वॉट स्पीकर दिए गए हैं

इन टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है

Flipkart की Republic Day सेल से पहले Thomson ने अपनी नई Path सीरीज़ के तहत दो एंड्रॉयड टीवी भारत में लॉन्च कर दिए हैं। यह नए टीवी 42 इंच और 43 इंच वेरिएंट में आए हैं, जो कि एंड्रॉयड 9 पर काम करते हैं। Thomson 42-inch PATH2121 और 43-inch PATH0009BL टीवी मॉडल गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा टीवी के रिमोट पर Prime, YouTube और Sony Liv को समर्पित बटन भी दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स तीन HDM1 2.0 पोर्ट और दो USB 2.0 पोर्ट्स के साथ आते हैं। थॉमसन 43 इंच पाथ मॉडल 40 वॉट साउंड आउट डिलीवर करता है।
 

Thomson 42-inch PATH2121 Android TV, Thomson 43-inch PATH0009BL Android TV price in India, sale

Thomson 42-inch PATH2121 एंड्रॉयड टीवी की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, वहीं दूसरी ओर Thomson 43-inch PATH0009BL एंड्रॉयड टीवी की कीमत 22,499 रुपये है। दोनों ही टीवी सेट की सेल भारत में 20 जनवरी से Flipkart पर शुरू होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक Republic Day सेल का आयोजन करने वाली है।
Advertisement
 

Thomson 42-inch PATH2121 Android TV, Thomson 43-inch PATH0009BL Android TV specifications, features

थॉमसन 42 इंच PATH2121 एंड्रॉयड टीवी और थॉमसन 43 इंच PATH0009BL एंड्रॉयड टीवी एंड्रॉयड 9 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। इसके अलावा यह टीवी 1.4GHz ARM Cortex-A53 क्वाड-कोर प्रोसेसर और माली 450MP3 जीपीयू के साथ Amlogic चिपसेट से लैस है। हालांकि, इन दोनों टीवी के डिस्प्ले एक दूसरे से अलग हैं। लेकिन दोनों टीवी में फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) DLED IPS पैनल के साथ 178-डिग्री व्यूविंग एंगल और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह टीवी सेट्स 60 हर्ट्ज़ फ्रेम रेट और 500000: 1 डानमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो ऑफर करते हैं। इसके अलावा, इन टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

42 इंच और 43 इंच दोनों ही थॉमसन टीवी के पोर्ट की बात करें, तो इसमें दो HDMI 2.0 पोर्ट्स, दो USB 2.0 पोर्ट्स, दो AV पोर्ट्स, आरएफ इनपुट, ईथरनेट इनपुट, ऑप्टिकल इनपुट, लाइन इनपुट और ऑडियो जैक शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n और ब्लूटूथ वी5 मौजूद हैं। इसके अलावा टीवी में गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड और स्मार्ट रिमोट दिया गया है जिसमें Sony Liv, Amazon Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स के बटन दिए गए हैं। साथ ही इसमें एक्टिवेट गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।
Advertisement

यह टीवी एंड्रॉयड में क्रोमकास्ट और आईओएस में AirPlay को सपोर्ट करता है, ताकि आप अपने स्मार्टफोन या फिर टैबलेट को टीवी में कास्ट कर सकें। टीवी सेट में आप 1,000 से भी ज्यादा ऐप्स को कास्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, टीवी में 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम का एक्सेस मौजूद है। 42 इंच मॉडल में 30 वॉट स्पीकर दिए गए हैं, जबकि 43 इंच के मॉडल में 40 वॉट स्पीकर मौजूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

42.00 इंच

डाइमेंशन

954x540x90

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

डाइमेंशन

970x570x110

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.