163 इंच का टीवी TCL X11H Max हुआ लॉन्च, रॉल्स रॉयस से भी बड़ा है साइज, जानें कीमत

TCL X11H Max में 24.88 मिलियन से भी ज्यादा सेल्फ ल्यूमिनस RGB चिप लगे हैं।

163 इंच का टीवी TCL X11H Max हुआ लॉन्च, रॉल्स रॉयस से भी बड़ा है साइज, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

TCL X11H Max में 24.88 मिलियन से भी ज्यादा सेल्फ ल्यूमिनस RGB चिप लगे हैं।

ख़ास बातें
  • यह टीवी एक Micro LED TV टीवी है।
  • कंपनी का कहना है कि यह Rolls Royce से भी लम्बा टीवी है।
  • इसमें 24.88 मिलियन से भी ज्यादा सेल्फ ल्यूमिनस RGB चिप लगे हैं।
विज्ञापन
TCL ने 163 इंच का विशाल टीवी लॉन्च किया है। X11H Max नाम से लॉन्च किया गया यह टीवी एक Micro LED TV टीवी है। कंपनी का कहना है कि यह Rolls Royce से भी लम्बा टीवी है। इसमें 24.88 मिलियन से भी ज्यादा सेल्फ ल्यूमिनस RGB चिप लगे हैं। टीवी लाइट को पिक्सल लेवल पर भी अच्छी तरह से कंट्रोल कर सकता है। इसी वजह से इसमें बर्न वाली समस्या भी नहीं आती है जो कि अधिकतर ऑर्गेनिक लाइट एमिटर में देखने को मिल जाती है। टीवी में 10 हजार निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 100000 घंटे का लाइफस्पैन दिया गया है और असीमित कंट्रास्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

TCL X11H Max price

TCL X11H Max की कीमत 799,999 युआन (via) (लगभग 94 लाख रुपये) है। इसमें कई और मॉडल भी कंपनी देती है। 110 इंच के टीवी का प्राइस 10,00,000 युआन है। 85 इंच के टीवी की कीमत 29,999 युआन है। 98 इंच मॉडल 49,999 युआन में आता है। 
 

TCL X11H Max Specifications

TCL X11H Max में 24.88 मिलियन से भी ज्यादा सेल्फ ल्यूमिनस RGB चिप लगे हैं। टीवी लाइट को पिक्सल लेवल पर भी अच्छी तरह से कंट्रोल कर सकता है। इसी वजह से इसमें बर्न वाली समस्या भी नहीं आती है जो कि अधिकतर ऑर्गेनिक लाइट एमिटर में देखने को मिल जाती है। टीवी में 10 हजार निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

टीवी में 22bit+ कलर डेप्थ दी गई है। इसमें नैनोसेकंड रेस्पॉन्स स्पीड दी गई है। टीवी में साउंड के लिए कंपनी ने पूरा ख्याल रखा है। इसमें 6.2.2 ऑडियो कंफिग्रेशन दिया गया है जिसके साथ 7.1.4 का 12 चैनल वाला ऑडियो सिस्टम है। कंपनी का कहना है कि TCL X11H Max टीवी इंडस्ट्री के वर्तमान LED TV स्टैंडर्ड से आगे निकल जाता है। इसमें मिलने वाला कलर डेप्थ, अल्ट्रा लो रिफ्लेक्टिविटी, और नैनोसेकेंड रेस्पॉन्स स्पीड इसे इंडस्ट्री में मौजूद अन्य टीवी से बेहतर बनाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »