घर में बनेगा सिनेमा! TCL का 75 इंच बड़ा Thunderbird Crane 6 Pro स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में 75 इंच डिस्प्ले है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

घर में बनेगा सिनेमा! TCL का 75 इंच बड़ा Thunderbird Crane 6 Pro स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में 75 इंच डिस्प्ले है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • नए टीवी में मिनी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
  • टीवी में 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है।
  • इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
विज्ञापन
TCL ने FFALCON लाइनअप में नया TV मॉडल पेश किया है। यह स्मार्ट टीवी Thunderbird Crane 6 Pro रेंज में आया है जो कि 75 इंच साइज में आया है। कंपनी इससे पहले इस रेंज में 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज वाले टीवी लॉन्च कर चुकी है। नए टीवी में मिनी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। टीवी कई अपग्रेड लेकर आया है। इसके बैकलाइट जोन की संख्या अब 640 हो गई है जो कि पहले आए मॉडल्स में 512 तक ही थी। बैकलाइट जोन बढ़ने से टीवी में शार्पनेस और कंट्रास्ट भी ज्यादा मिलेगा। इसके अलावा और कौन से फीचर्स कंपनी ने इसमें दिए हैं, इसकी कीमत के साथ नजर डाल लेते हैं। 
 

TCL Thunderbird Crane 6 Pro Price

TCL Thunderbird Crane 6 Pro मॉडल 75 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। ITHome पर इसकी कीमत 4999 युआन (लगभग 57,600 रुपये) है। 
 

TCL Thunderbird Crane 6 Pro Specifications

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में 75 इंच डिस्प्ले है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टीवी में 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट है। इसमें Dolby Vision IQ और IMAX Enhanced फीचर है। टीवी में TSR पिक्चर क्वालिटी इंजन दिया गया है। सिनेमा वाला एक्सपीरियंस लेने के लिए टीवी में 24P सिनेमेटिक मोड भी दिया गया है। 

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में MediaTek MT9653 प्रोसेसर मिलता है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। यह टीवी Android 11.0 OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट, एक स्टैंडर्ड HDMI 2.0 पोर्ट, USB 3.0, और USB 2.0 पोर्ट भी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इस टीवी में स्टार्टअप विज्ञापन भी नहीं दिखेंगे जिससे कि यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर मिलेगा। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 2.1 सिनेमा ग्रेड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 50W की अधिकतम आउटपुट है। इसके अलावा इसमें 20W का रियर सबवूफर भी है जो बेस को और ज्यादा बेहतर बनाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »