TCL ने लॉन्च किया 2.3 लाख रुपये का स्मार्ट TV, इन स्क्रीन साइज में है उपलब्ध

TCL के तीनों नए स्मार्ट टीवी Google TV पर काम करते हैं। स्क्रीन साइज की बात की जाए तो TCL C635 में 55/65/75 स्क्रीन साइज का ऑप्शन है, जबकि C635 और P735 में 43/50/55/65/75 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 09:34 IST
ख़ास बातें
  • TCL C635 में 55/65/75 स्क्रीन साइज का ऑप्शन है।
  • TCL C635 और TCL P735 में 43/50/55/65/75 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन है।
  • TCL C835 के 75 इंच मॉडल की कीमत 2.3 लाख रुपये है।

TCL C835 mini LED 4K TV

Photo Credit: TCL

TCL ने भारत में अपने लेटेस्ट टीवी को पेश कर दिया है। टीसीएल की नई टीवी लाइनअप में C835 mini-LED 4K TV, C635 QLED 4K TV और P735 HDR TV शामिल हैं। इन TCL  टीवी में शानदार फीचर्स दिए गए हैं और C835 में टॉप फीचर्स की भरमार मिलती है। ये नए टीवी कई स्क्रीन साइज में आते हैं और ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon समेत कई आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। आइए TCL के इन नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

TCL C835 mini-LED 4K TV में Dolby विजन IQ और 1 बिलियन क्वांटम डॉट नैनोक्रिस्टल प्रदान किए गए हैं। इसमें 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) है। इस टीवी में लाइट सेंसर्स और एम्बिएंट कंडीशन के जरिए ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज रखा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 1,000 निट्स ब्राइटनेस और 97% DCI P3 कलर वॉल्यूम भी है। इस टीवी रेंज में सबसे प्रीमियम C835 मॉडल है जो कि बड़ी स्क्रीन पर बेहतरीन ऑडियो और विजुअल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। वहीं C635 एक QLED टीवी है जो कि 4K वीडियो कैपेसिटी प्रदान करता है। यह हाई रिफ्रेश रेट के साथ 120Hz ड्यूल लाइन गेट (DLG) प्रदान करता है। इसमें वाइड कलर गैमट (WCG) और सुपर-लो लेटेंसी प्रदान की गई है। टीसीएल के C635 और P735 मॉडल में Dolby Atmos, Dolby Vision और MEMC सपोर्ट दिया गया है।

TCL के तीनों नए स्मार्ट टीवी Google TV पर काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ALLM के साथ HDMI 2.1 दिया गया है। स्क्रीन साइज की बात की जाए तो TCL C635 में 55/65/75 स्क्रीन साइज का ऑप्शन है, जबकि C635 और P735 में 43/50/55/65/75 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन है। स्टोरेज की बात की जाए तो C635 और P735 में 2GB RAM+16GB स्टोरेज दी गई है, जबकि C835 में 3GB RAM+32GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ये टीवी वायरलेस कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ 5.2/ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इनमें कई वॉयस असिस्टेंट, वॉयस रिमोट समेत अन्य फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

कीमत की बात की जाए तो TCL P735 का 43 इंच मॉडल लाइनअप में सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत 35,990 रुपये है। वहीं TCL C835 का 75 इंच मॉडल इन सभी में सबसे महंगा है, जिसकी कीमत 2.3 लाख रुपये है। अगर ग्राहक TCL TV की प्री-बुकिंग करेंगे तो उन्हें 10% तक कैशबैक और फ्री साउंडबार भी प्रदान किया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL Smart Tv, Expensive Tv

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  4. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  5. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  6. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  2. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  3. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  4. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  5. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  6. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  8. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  9. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  10. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.